Accident: अहमदाबाद के पास बुलेट ट्रेन रूट पर बड़ा हादसा; 25 ट्रेनें रद्द, पांच रिशेड्यूल और छह की गईं डायवर्ट
गुजरात में अहमदाबाद और मुंबई के बीच बन रही बुलेट ट्रेन परियोजना के रूट पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया। एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार को रात करीब 11 बजे ये हादसा अहमदाबाद-मुंबई रूट पर वटवा में हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में अहमदाबाद और मुंबई के बीच बन रही बुलेट ट्रेन परियोजना के रूट पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां निर्माण कार्य के दौरान सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री फिसलकर रेलवे लाइन पर गिर गई। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके चलते कम से कम 25 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इतना ही नहीं 15 अन्य को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया। साथ ही पांच ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है और छह के रूट डायवर्ट किए गए हैं।
एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने बताया कैसे हुआ हादसा
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचएसआरसीएल) के अधिकारियों ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रविवार को रात करीब 11 बजे ये हादसा अहमदाबाद-मुंबई रूट पर वटवा में हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है। अहमदाबाद डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे लाइन को दोबारा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रूट को साफ किया जा रहा है। एनएचएसआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी पहले से ही पुलिस और अग्निशमन सेवा अधिकारियों के साथ मौके पर हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- सौरभ हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा: मुस्कान ने बेहोशी का इंजेक्शन खरीदने के लिए चली थी ये चाल; अफसर भी चौंके
ये ट्रेनें की गईं रद्द
अहमदाबाद रेलवे डिवीजन के अधिकारी के अनुसार, इस घटना ने वटवा और अहमदाबाद स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर रेल यातायात को प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि अब तक 25 ट्रेनें पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं, 15 आंशिक रूप से रद्द की गई हैं, पांच का समय बदला गया है और छह का मार्ग बदला गया है। रद्द की गई ट्रेनों में वटवा-बोरीवली एक्सप्रेस, अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, वडोदरा-वटवा इंटरसिटी, अहमदाबाद-वलसाड गुजरात क्वीन, जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी, वडनगर-वलसाड-वडनगर एक्सप्रेस और वटवा-आनंद मेमू शामिल हैं। अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल हमसफर एक्सप्रेस, राजकोट-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और कुछ अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
इसे भी पढ़ें- Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, बिल्डिंग प्लान की मंजूरी न होने पर कार्रवाई
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.