{"_id":"627e7fd4775b3e36a54f8a4f","slug":"abu-dhabi-hotel-served-as-money-laundering-front-for-pfi-ed-charge-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की चार्जशीट: यूएई के होटल ने पीएफआई के लिए की मनी लॉन्ड्रिंग, करीब 19 करोड़ रुपये भारत भेजे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी की चार्जशीट: यूएई के होटल ने पीएफआई के लिए की मनी लॉन्ड्रिंग, करीब 19 करोड़ रुपये भारत भेजे
Fri, 13 May 2022 09:27 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 13 May 2022 09:27 PM IST
सार
सरकारी अधिकारियों ने कहा कि अशरफ अबू धाबी में दरबार रेस्तरां का मालिक था, जो पीएफआई के मनी लॉन्ड्रिंग फ्रंट के रूप में काम करता था।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात के एक होटल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के लिए मनी लॉन्ड्रिंग फ्रंट के रूप में काम किया है, ईडी ने इस्लामिक संगठन के दो गिरफ्तार सदस्यों के खिलाफ दायर एक नए आरोप पत्र में यह दावा किया है। संघीय जांच एजेंसी ने पीएफआई नेताओं अब्दुल रजाक पीडियाक्कल उर्फ अब्दुल रजाक बीपी और अशरफ खादिर उर्फ अशरफ एमके के खिलाफ हाल ही में लखनऊ में विशेष पीएमएलए अदालत में एक पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
22 करोड़ रुपये की अपराध की आय की पहचान
उन्हें एजेंसी ने मार्च और अप्रैल में गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है जिसमें एजेंसी ने 22 करोड़ रुपये की अपराध की आय की पहचान की है। पीएफआई केरल राज्य कार्यकारी परिषद के सदस्य अशरफ एम के की भूमिका पर ईडी ने कहा कि वह संगठन और संबंधित संस्थाओं के वित्त पोषण में शामिल था।
विज्ञापन
सरकारी अधिकारियों ने कहा कि अशरफ अबू धाबी में दरबार रेस्तरां का मालिक था, जो पीएफआई के मनी लॉन्ड्रिंग फ्रंट के रूप में काम करता था। हालांकि, रेस्तरां के माध्यम से अपराध की आय को छिपाने के लिए उसने दरबार रेस्तरां के स्वामित्व की बात का खुलासा नहीं किया। इसने कहा कि अब्दुल रजाक बीपी इस रेस्तरां के माध्यम से पीएफआई और इससे जुड़ी संस्थाओं की मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों को अंजाम देने में उसके साथ शामिल था।
विज्ञापन
2010 में प्रोफेसर जोसेफ के हाथ काटने का आरोपी है अशरफ
ईडी ने कहा कि अशरफ ने अपने भाई से लगभग 48 लाख रुपये की अपराध की आय हासिल की, जो दरबार रेस्तरां का प्रबंधन कर रहा था। उसके स्वामित्व वाली एक अन्य कंपनी, तामार इंडिया स्पाइसेस प्राइवेट लिमिटेड का भी अपराध की आय के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसमें कहा गया है कि केरल में पीएफआई एर्नाकुलम जिले के पूर्व अध्यक्ष अशरफ को एनआईए ने 2010 में प्रोफेसर जोसेफ के हाथ काटने के मामले में आरोपी के रूप में पेश किया था।
ईडी ने कहा कि केरल में पेरुम्पडप्पु और मलप्पुरम के एक पीएफआई मंडल अध्यक्ष रजाक ने यूएई से लगभग 34 लाख रुपये रिहैब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ) को हस्तांतरित किए, जो पीएफआई का एक प्रमुख संगठन है। ईडी ने कहा कि इसी तरह उसने एसडीपीआई के अध्यक्ष एम के फैजी को 2 लाख रुपये हस्तांतरित किए। जांच में पाया गया कि वह विदेशों में धन जुटाने व एकत्र करने में शामिल था और उसने भूमिगत, अवैध चैनलों के माध्यम से लगभग 19 करोड़ रुपये भारत भेजे।