फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   About 81 billion dollar worth of maritime trade at risk every year damage to ports from weather disasters

जलवायु परिवर्तन: हर साल लगभग 81 अरब डॉलर का समुद्री व्यापार खतरे में, मौसमी आपदाओं से बंदरगाहों को भारी नुकसान

Thu, 27 Jul 2023 06:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 06:52 AM IST
सार

अध्ययन के मुताबिक, बंदरगाहों को मौसमी बदलाव के अनुकूल करना होगा। इसकी भविष्य में तत्काल व सख्त जरूरत पड़ेगी। इसे एक वैश्विक सार्वजनिक भलाई के रूप में देखा जा सकता है जिसके चलते बहुत जरूरी जलवायु वित्त को जारी करने में मदद मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
About 81 billion dollar worth of maritime trade at risk every year damage to ports from weather disasters
गुजरात का मुंद्रा पोर्ट। - फोटो : Social Media

विस्तार

जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया भर के बंदरगाहों को हर साल अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। विश्व का 80% व्यापार बंदरगाहों के जरिये होता है। कई बंदरगाहों को आपदाओं की वजह से व्यवधानों का सामना करना पड़ता है, आर्थिक नुकसान भी होता है। ऑक्सफोर्ड के एनवायर्नमेंटल चेंज इंस्टीट्यूट के नए शोध में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि 122 अरब डॉलर से ज्यादा की आर्थिक गतिविधि और 81 अरब डॉलर का अंतरराष्ट्रीय व्यापार जलवायु घटनाओं के प्रभाव से खतरे में है। उत्तरी यूरोप, पश्चिमी अमेरिका, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया, मध्य पूर्व और पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में विशेष रूप से पूर्वी एशियाई बंदरगाहों पर निर्भरता के कारण ऐसे प्रभावों के पड़ने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन

मौसमी बदलाव के अनुकूल करने होंगे बंदरगाह
अध्ययन के मुताबिक, बंदरगाहों को मौसमी बदलाव के अनुकूल करना होगा। इसकी भविष्य में तत्काल व सख्त जरूरत पड़ेगी। इसे एक वैश्विक सार्वजनिक भलाई के रूप में देखा जा सकता है जिसके चलते बहुत जरूरी जलवायु वित्त को जारी करने में मदद मिलनी चाहिए। तूफान, बाढ़ व अन्य जलवायु हालात से बंदरगाहों को होने वाले नुकसान से हर साल करीब 8 अरब डॉलर का नुकसान होता है।

विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने चेताया, दुनिया भर में आएगी तबाही, पहले भी यही हुआ
अगर हमारी पृथ्वी इसी तरह गर्म होती रही, तो दुनिया में जल्द ही तबाही आएगी। इसके कारण जलवायु परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण प्रणाली ध्वस्त हो सकती है। यह दुनिया के मौसम के लिए विनाशकारी होगा। हाल ही में ‘नेचर जर्नल’ में प्रकाशित एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है। अटलांटिक मेरिडियनल ओवरटर्निंग करंट, जिसका गल्फ स्ट्रीम एक हिस्सा है, सदी के मध्य या 2025 की शुरुआत में ढह सकता है। वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष पीटर डी मेनोकल ने कहा, चाहे वह अमेरिका, चीन, भारत या रूस में क्यों न हो। पृथ्वी पर मौजूद हर व्यक्ति इससे प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed