फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ABHYAS the High speed Expendable Aerial Target was successfully flight tested today by DRDO Latest News Update

सेना की ताकत बढ़ी: डीआरडीओ के अभ्यास लड़ाकू ड्रोन का ओडिशा में हुआ सफल परीक्षण

Fri, 22 Oct 2021 10:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित एजेंसी, बालासोर
एजेंसी, बालासोर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

परीक्षण के दौरान वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से इसके मार्ग, स्पीड आदि की निगरानी करते रहे। यह एक छोटे से गैस टरबाइन इंजन से संचालित होता है। इसे स्वायत्त उड़ान के लिए बनाया गया है और यह अपने लक्ष्य को आसानी से भेदने में सक्षम है।

विज्ञापन
ABHYAS the High speed Expendable Aerial Target was successfully flight tested today by DRDO Latest News Update
अभ्यास - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने ओडिशा में बंगाल की खाड़ी के तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से अभ्यास हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट का सफल परीक्षण किया। इस लड़ाकू ड्रोन का फ्लाइट टेस्ट शुक्रवार को किया गया। इससे भारतीय रक्षा प्रणाली को मजबूती मिलने की आशा की जा रही है। परीक्षण के दौरान लक्ष्य को जमीन-आधारित नियंत्रक से सबसोनिक गति से पूर्व-निर्धारित उड़ान पथ में उड़ाया गया। वाहन का इस्तेमाल विभिन्न मिसाइल प्रणालियों की निगरानी के लिए हवाई लक्ष्य के रूप में किया जा सकता है। 

विज्ञापन


यह एंडो-वायुमंडलीय, सतह से हवा और हवा से हवा में मार करने में सक्षम है। परीक्षण के दौरान वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से इसके मार्ग, स्पीड आदि की निगरानी करते रहे। यह एक छोटे से गैस टरबाइन इंजन से संचालित होता है। इसे स्वायत्त उड़ान के लिए बनाया गया है और यह अपने लक्ष्य को आसानी से भेदने में सक्षम है। अभ्यास का निर्माण 2012 से चल रहा था। डीआरडीओ के मुताबिक यह हथियार प्रणाली को परीक्षण के लिए एक रियलिस्टिक खतरे का दृश्य देता है, जिसकी मदद से विभिन्न मिसाइलों या हवा में मार करने वाले हथियारों का परीक्षण किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed