फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhishek Banerjee office sealed in Kolkata Fire Safety Department three floors including basement vacated

तोड़फोड़ के बाद फायर सेफ्टी एक्शन: कोलकात में अभिषेक बनर्जी का दफ्तर सील: बेसमेंट समेत तीन फ्लोर कराए गए खाली

Fri, 04 Sep 2026 04:54 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 04 Sep 2026 04:54 PM IST
सार

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस वाली मध्य कोलकाता की ऊंची इमारत के बेसमेंट, छठे और सातवें फ्लोर को फायर सेफ्टी में कमियां पाए जाने के बाद खाली करने का आदेश दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर फायर अधिकारी ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं मिला। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Abhishek Banerjee office sealed in Kolkata Fire Safety Department three floors including basement vacated
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल फायर डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को मध्य कोलकाता की एक ऊंची इमारत के बेसमेंट, छठे और सातवें फ्लोर को खाली करने का आदेश दिया। इस बिल्डिंग में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी का ऑफिस है। अधिकारी के मुताबिक, फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई है।  विभाग के अनुसार, इमारत का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट 10 अगस्त को खत्म हो चुका था। जांच में फायर फाइटिंग सिस्टम, आपात निकासी मार्ग और फायर अलार्म से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।  

विज्ञापन


ऑफिस में तोड़फोड़ के एक दिन बाद आया आदेश
यह आदेश अभिषेक बनर्जी के कामाक स्ट्रीट स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ की घटना के एक दिन बाद आया है। टीएमसी ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया था, जबकि सत्ताधारी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


एक हफ्ते पहले हटाया गया था कथित ‘अवैध’ होर्डिंग
बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले अधिकारियों ने इसी बिल्डिंग से टीएमसी का एक 'अवैध' होर्डिंग हटाया था। उस दौरान अभिषेक बनर्जी के निजी सुरक्षाकर्मियों, उनके समर्थकों और पार्टी के कुछ नेताओं की पुलिस तथा कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ झड़प हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसमेंट में नहीं मिला फायर सेफ्टी का इंतजाम
शुक्रवार को की गई कार्रवाई को लेकर एक फायर अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ऊंची इमारत के बेसमेंट में फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं मिला। इसके बाद हमने बिल्डिंग के मालिक को कारण बताओ नोटिस भेजा और उन्हें 48 घंटे की समय-सीमा दी। तय समय में कोई जवाब नहीं मिला और समय-सीमा खत्म होने के बाद बेसमेंट, छठे और सातवें फ्लोर को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। बेसमेंट में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं होने पर आग लगने की स्थिति में बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

10 अगस्त को खत्म हो चुका था फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट
अधिकारी के मुताबिक, परिसर का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट 10 अगस्त को ही खत्म हो गया था और उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया था। शुक्रवार को बिल्डिंग मालिक को भेजे गए नोटिस में विभाग ने स्पष्ट किया कि जब तक फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियों को दूर नहीं किया जाता और वैध प्रमाणपत्र हासिल नहीं किया जाता, तब तक बेसमेंट, छठे और सातवें फ्लोर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।


ये भी पढ़ें: आरजी कर केस: गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन पर फूटा लोगों का गुस्सा, ईंट-पत्थर और अंडों से हमला; पुलिसकर्मी घायल

जांच में सामने आईं कई गंभीर खामियां
सोमवार को पुलिस और फायर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बिल्डिंग के हर फ्लोर पर फायर सेफ्टी इंतजामों की जांच की थी। नोटिस के अनुसार, जांच में सातवें फ्लोर पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इसके अलावा आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए कोई निर्धारित रास्ता नहीं था और फायर अलार्म सिस्टम में भी खामियां पाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed