{"_id":"6b0001ae8fc5cd5c9901ae1b","slug":"abhishek-banerjee-again-questions-judiciary-s-role-in-protecting-public-interest-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कानून सच की रक्षा करेगा या झूठ का साथ देगा?': अभिषेक बनर्जी का न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल, भाजपा को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कानून सच की रक्षा करेगा या झूठ का साथ देगा?': अभिषेक बनर्जी का न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल, भाजपा को घेरा
Fri, 20 Nov 2026 01:47 PM IST
अमन मौर्या
आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
आईएएनएस, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
Published by: अमन मौर्या
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:47 PM IST
सार
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा और पुलिस ने उनके खिलाफ साजिश रची। उन्होंने एफआईआर पिछली तारीख में दर्ज करने और अपने गिरफ्तार सहायक पर दबाव बनाने का दावा किया।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी-ममता गुट
- फोटो : ANI
विस्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट की ओर से न्यायपालिका के एक वर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी करने और उसे पक्षपाती बताने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ममता गुट) के डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर न्यायपालिका की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या न्यायपालिका जनहित की रक्षा करेगी या ताकतवर लोगों के फायदे के लिए गढ़े गए झूठ का साथ देगी।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बांग्ला भाषा में किए गए एक पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में हाल के दिनों में हुई कुछ कथित घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने इन घटनाओं के जरिए अपने और अपनी पार्टी के खिलाफ बड़ी साजिश रचे जाने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, इस साजिश में राज्य पुलिस और सत्तारूढ़ भाजपा की मिलीभगत थी। उन्होंने अपने पोस्ट में सवाल उठाया कि क्या देश का कानून सच की रक्षा करेगा या ताकतवर लोगों के फायदे के लिए गढ़े गए झूठ का हिस्सा बनेगा।
एफआईआर दर्ज करने की तारीख को लेकर क्या सवाल उठाए?
अभिषेक बनर्जी ने अपने पोस्ट में एक घटना का जिक्र किया, जिसमें इस साल 15 अगस्त को डायमंड हार्बर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था, जबकि एफआईआर का मसौदा अगले दिन यानी 16 अगस्त को तैयार किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटनाओं के वास्तविक क्रम को छिपाने के लिए एफआईआर पिछली तारीख में दर्ज की गई।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि 16 अगस्त को हुई एक बैठक में एफआईआर की पूरी पटकथा तैयार की गई थी। इस बैठक में सीआईडी अधिकारी राजा नस्कर, मामले की शिकायतकर्ता सायदा सकीना तस्मीन, डायमंड हार्बर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रसेनजीत कर और स्थानीय भाजपा नेता भास्कर मंडल शामिल थे।
बंगाल पुलिस पर क्या आरोप लगाए?
तृणमूल सांसद ने डायमंड हार्बर जिला पुलिस पर गिरफ्तार किए गए अपने पीए सुमित रॉय पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। उनके मुताबिक, पुलिस उन पर उनके खिलाफ बयान देने के लिए दबाव डाल रही है।
अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'अब न्यायपालिका से मेरा सिर्फ एक सवाल है। क्या कानून सच की रक्षा करेगा या ताकतवर लोगों के फायदे के लिए गढ़े गए झूठ का साथ देगा?'
गिरीश पार्क थाने में पूछताछ के लिए होना था पेश
इस बीच, शुक्रवार दोपहर अभिषेक बनर्जी कोलकाता के उत्तरी हिस्से में स्थित गिरीश पार्क पुलिस थाने में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए पहुंचे थे। उनके खिलाफ एक महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले की पुलिस अधीक्षक के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। सांसद अभिषेक बनर्जी गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए। इस दौरान वहां दोनों पार्टियों के समर्थक इकट्ठा हो गए थे।