फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ab Gurgaon kyun?: Price war broke out between liquor vendors of Delhi and Gurugram, drunkards enjoy being cheap in the capital

'अब गुरुग्राम क्यों?': दिल्ली-हरियाणा के शराब विक्रेताओं में छिड़ा प्राइस वॉर, राजधानी में सस्ती होने से पियक्कड़ों की मौज

Tue, 05 Apr 2022 07:51 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 05 Apr 2022 07:51 AM IST
सार

पहले गुरुग्राम में शराब सस्ती थी, इसलिए दिल्ली के लोग भी वहां जाकर पीना पसंद करते थे। इसे देखते हुए दिल्ली की आप सरकार ने विक्रेताओं को 25 फीसदी तक सस्ती दरों पर शराब बेचने की इजाजत दे दी। इस कारण दोनों राज्यों के शराब विक्रेताओं के बीच प्राइस वॉर छिड़ गया है। 
 

विज्ञापन
Ab Gurgaon kyun?: Price war broke out between liquor vendors of Delhi and Gurugram, drunkards enjoy being cheap in the capital
Bar - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

दिल्ली में शराब सस्ती होने का सीधा फायदा पियक्कड़ों को हो रहा है। दिल्ली सरकार ने अपनी करों से कमाई बढ़ाने के लिए शराब 25 फीसदी तक सस्ती दरों (discount rate) पर बेचने की अनुमति दे दी है। इससे दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम के शराब विक्रेताओं की मुश्किल हो रही थी, लेकिन इसका तोड़ गुरुग्राम के विक्रेताओं ने निकाल लिया। अब वे भी सस्ते दामों पर दारू बेचने लगे हैं। 

विज्ञापन


पहले गुरुग्राम में शराब सस्ती थी, इसलिए दिल्ली के लोग भी वहां जाकर पीना पसंद करते थे। इसे देखते हुए दिल्ली की आप सरकार ने विक्रेताओं को 25 फीसदी तक सस्ती दरों पर शराब बेचने की इजाजत दे दी। इस कारण दोनों राज्यों के शराब विक्रेताओं के बीच प्राइस वॉर छिड़ गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के विक्रेताओं ने तो बाकायदा पर्चे छपवा कर बंटवा दिए कि 'अब गुरुग्राम क्यों?' यानी पीने के लिए अब वहां जाने की जरूरत नहीं है, आपको दिल्ली में ही सस्ती शराब मिल जाएगी। ऐसे में गुरुग्राम के शराब विक्रेताओं का कहना है कि दिल्ली में सस्ती होने पर उनके पास कोई चारा नहीं बचा था। उन्हें मजबूर होकर कीमतें कम करना पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले एक बोतल पर एक मुफ्त बांटी थी
ऐसा नहीं है कि दिल्ली व गुरुग्राम के लिकर स्टोर्स के बीच पहली बार प्राइस वॉर छिड़ा है। पिछले साल नवंबर में जब दिल्ली सरकार नई शराब नीति या एक्साइज पॉलिसी लाई थी, तब भी ऐसी स्थिति बनी थी। इस नीति में पहली बार राजधानी में डिस्काउंट पर शराब बेचने की इजाजत दी गई थी। तब भी हरियाणा व खासतौर से गुरुग्राम के विक्रेताओं को झटका लगा था। इससे निपटने के लिए उन्होंने कीमतें घटा दी थीं। तब दिल्ली के कई शराब स्टोर पर तो एक बोतल पर एक मुफ्त के आकर्षक ऑफर दिए गए थे। 


फरवरी में छूट बंद की, अप्रैल में फिर चालू कर दी
इससे दिल्ली की शराब दुकानों पर पियक्कड़ों का जमघट लगने लगा था। इससे परेशान होकर दिल्ली सरकार ने इस साल फरवरी में शराब पर छूट का प्रावधान खत्म कर दिया था। इसका असर जब सरकारी खजाने पर दिखने लगा तो आप सरकार ने अब फिर डिस्काउंट की छूट दे दी है। हालांकि प्रति बॉटल अधिकतम 25 फीसदी से ज्यादा की छूट नहीं देने की सीमा तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed