फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaratu ritual: Where flights made way for the divine passage

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिरः जुलूस के लिए पांच घंटे बंद रहा एयरपोर्ट, शांतिपूर्वक निभाई गई दशकों पुरानी रस्म

Tue, 01 Nov 2022 11:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Amit Mandal Updated Tue, 01 Nov 2022 11:06 PM IST
सार

त्रावणकोर के राजा श्री चिथिरा थिरुनाल ने यह स्पष्ट कर दिया था कि आम जनता के लिए यह सुविधा साल में 363 दिन और शाही परिवार के देवता भगवान पद्मनाभ के लिए दो दिनों के लिए खुली रहेगी। 
 

विज्ञापन
Aaratu ritual: Where flights made way for the divine passage
Alpasi Arattu procession of Sree Padmanabhaswamy Temple - फोटो : ANI

विस्तार

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर का अल्पासी अरट्टू जुलूस आज तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से गुजरा। जुलूस की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हवाई अड्डा रात 9 बजे तक पांच घंटे बजे तक बंद रहा। हवाई अड्डे पर पांच घंटे के लिए उड़ान संचालन निलंबित कर दिया गया था और कई सेवाओं को दोबारा निर्धारित किया गया था। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर अरेबिया समेत प्रमुख विमानन कंपनियों की कम से कम 10 उड़ानों के समय में बदलाव किया गया क्योंकि सेवाएं शाम चार बजे से रात नौ बजे तक ठप रहीं।

विज्ञापन


दशकों से इस परंपरा के चलते हर साल दो बार हवाई अड्डा परिचालन और उड़ानों का फिर से निर्धारण किया जाता है ताकि मंदिर के द्वि-वार्षिक सदियों पुराने औपचारिक जुलूस को रनवे से गुजरने में सक्षम बनाया जा सके। मूर्तियों के पवित्र स्नान के लिए शांगमुघम समुद्र तट तक पहुंचने के मार्ग से गुजरने वाले मंदिर के जुलूस की प्रथा सदियों पहले शुरू हुई थी और यह 1932 में हवाई अड्डे की स्थापना के बाद भी जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहासकारों के अनुसार, जब हवाई अड्डे का निर्माण विशेष स्थान पर किया गया था, तब त्रावणकोर के राजा श्री चिथिरा थिरुनाल ने यह स्पष्ट कर दिया था कि आम जनता के लिए यह सुविधा साल में 363 दिन और शाही परिवार के देवता भगवान पद्मनाभ के लिए दो दिनों के लिए खुली रहेगी। 


अडानी समूह द्वारा पिछले साल हवाई अड्डे का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के बाद भी शाही युग की रस्म जारी है। हवाई अड्डा अक्टूबर-नवंबर में पड़ने वाले द्वि-वार्षिक अल्पासी उत्सव और मार्च-अप्रैल में पंगुनी उत्सव के दौरान रनवे बंद होने से पहले हर साल दो बार एक NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed