फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP showed the fear of the end of democracy BJP Slams Arvind Kejriwal Over Govt House Updates

Arvind Kejriwal vs BJP: 'आप' ने दिखाया लोकतंत्र खत्म हो जाने का डर; भाजपा ने शीश महल पर केजरीवाल को घेरा

Sun, 11 Jun 2023 07:50 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार
आम आदमी पार्टी ने रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। पार्टी ने दिल्ली और पंजाब से भारी संख्या में लोगों को लाकर रैली की और यह दिखाने की कोशिश की कि जनता का साथ उसके साथ बना हुआ है।
loader
AAP showed the fear of the end of democracy BJP Slams Arvind Kejriwal Over Govt House Updates
भाजपा नेता सेल्फी विद शीश महल अभियान की शुरुआत करते हुए। सीएम आवास का मॉडल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में अभी लगभग एक साल का समय बाकी है, लेकिन इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपने दांव पेंच चलने शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान पर महारैली आयोजित कर भाजपा पर जमकर हमला बोला। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा के 2024 में चुनाव जीतने पर देश में लोकतंत्र खत्म होने का डर दिखाया तो भाजपा ने 'सेल्फी विद शीशमहल' अभियान की शुरुआत कर केजरीवाल को घेरने की कोशिश की।  



आम आदमी पार्टी ने रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। पार्टी ने दिल्ली और पंजाब से भारी संख्या में लोगों को लाकर रैली की और यह दिखाने की कोशिश की कि जनता का साथ उसके साथ बना हुआ है। रैली में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा बनाई गई व्यवस्था को स्वीकार नहीं करना चाहती। वह अध्यादेश के जरिए दिल्ली में लोकतंत्र समाप्त करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली की शक्ति समाप्त करने की कोशिश हो रही है, बाद में इसी तरह के अध्यादेश के जरिए अन्य राज्यों के भी अधिकार छीन लिए जाएंगे।   


सातों लोकसभा सीटें जीतने का दावा
केजरीवाल ने महारैली आयोजित तो अध्यादेश का विरोध करने के लिए की थी, लेकिन इसके सहारे उन्होंने 2024 की राजनीतिक पटकथा लिखने की भी कोशिश की। उन्होंने अपने कार्यकाल की तुलना पीएम नरेंद्र मोदी के शासनकाल से की और अपने कार्यकाल को बेहतर बताया। उन्होंने अपनी सरकार के शिक्षा-स्वास्थ्य के काम बताते हुए बेहतर व्यवस्था देने की बात कही। आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि अध्यादेश को राज्यसभा में पास नहीं होने दिया जाएगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर जीत हासिल की जाएगी। 

भाजपा ने घेरा
हाल के दिनों में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को दो मुद्दों पर बहुत मजबूती के साथ घेरा। शराब घोटाले और मुख्यमंत्री आवास पर हुए भारी खर्च को मुद्दा बनाकर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की उस छवि पर करारा हमला बोला है जिसके सहारे उन्होंने अपनी राजनीतिक बिसात बिछाई थी। भाजपा का यह दांव काफी कारगर भी हुआ क्योंकि इसको लेकर जनता के मन में तेज प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। 

अब जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली अध्यादेश को लेकर सक्रिय हो रहे हैं, भाजपा नए सिरे से उन पर हमला बोलने की रणनीति अपना रही है। आज उसने इसकी शुरूआत सेल्फी अभियान के साथ की है। जिस समय केजरीवाल रामलीला मैदान में केंद्र का विरोध कर रहे थे, उसी समय भाजपा ने इस रैली स्थल से कुछ ही दूर पर कनॉट प्लेस में 'सेल्फी विद शीश महल' अभियान शुरू कर आम आदमी पार्टी की राजनीति पर हमला बोल रही थी। इस अभियान के अंतर्गत लोगों ने मुख्यमंत्री आवास के एक मॉडल के साथ अपनी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। जिस तरह लोगों ने सीएम आवास के मॉडल (जिसे भाजपा ने शीश महल नाम दिया है) के साथ तस्वीरें पोस्ट की, भाजपा का यह अभियान रंग पकड़ता दिखाई पड़ रहा है।  

भाजपा अध्यक्ष ने कहा 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सेल्फी विद शीश महल अभियान के शुरुआत के अवसर पर कहा कि (selfie with भ्रष्टाचार का राजमहल) यह अभियान केजरीवाल की असलियत को पूरी दिल्ली के सामने उजागर करने में कारगर साबित होने वाला है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जनता की गाढ़ी कमाई का 52 करोड़ रूपये अपने शीशमहल में खर्च कर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। उसको दिल्ली के हर घर तक selfie with भ्रष्टाचार का शीश महल अभियान के माध्यम से पहुंचाने का काम किया जाएगा। यह अभियान दिल्ली भर में सभी विधानसभाओं में चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed