फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP's attack on Lado Laxmi Yojana, Anurag Dhanda

AAP: आप के निशाने पर आई लाडो लक्ष्मी योजना, अनुराग ढांडा बोले- महिलाओं के साथ धोखा कर रही सैनी सरकार

Thu, 28 Aug 2025 10:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 10:15 PM IST
सार

हरियाणा की सैनी सरकार पर निशाना साधते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, भाजपा सरकार का बड़ा वादा निकला झूठा, अब सिर्फ 1 लाख इनकम वालों तक सीमित लाडो लक्ष्मी योजना है।

विज्ञापन
AAP's attack on Lado Laxmi Yojana, Anurag Dhanda
आप राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सरकार ने महिलाओं के साथ वादाखिलाफी की है और यह योजना बीजेपी के चुनावी जुमलों की एक और मिसाल है।

विज्ञापन


ढांडा ने आरोप लगाया कि हरियाणा की 1.4 करोड़ महिलाओं में से सिर्फ चुनिंदा को ही इसका लाभ मिलेगा, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने हर महिला को 2100 रुपये देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों की आय सीमा 1.80 लाख रुपये सालाना है, मगर योजना में केवल 1 लाख रुपये आय तक की महिलाओं को शामिल किया गया है। इससे बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं भी बाहर हो जाएंगी।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि जब वोट देने की उम्र 18 साल है, तो योजना में 23 साल की शर्त क्यों रखी गई है? कॉलेज जाने वाली युवतियों को इससे बाहर कर सरकार ने उनका अधिकार छीना है। साथ ही, यदि परिवार की किसी महिला को पहले से पेंशन या किसी अन्य योजना का लाभ मिल रहा है, तो उसी परिवार की दूसरी महिलाएं इस योजना से वंचित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांडा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन अब हकीकत यह है कि मुश्किल से 10% महिलाएं ही लाभ ले पाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि हरियाणा की महिलाएं इस छलावे का जवाब आने वाले चुनावों में अवश्य देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed