फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aap party leaders said president ram nath kovind decision is unfair

आप ने राष्ट्रपति के निर्णय को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, केजरीवाल बोले- मैं ही भ्रष्ट, बाकी सब ईमानदार

Sun, 21 Jan 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Aap party leaders said president ram nath kovind decision is unfair

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के बाद पार्टी नेता सकते में हैं, राष्ट्रपति के निर्णय पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के नजफगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति के फैसले पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि 'हमारे 20 एमएलए पर झूठे केस कर दिए, मेरे ऊपर सीबीआई की रेड करा दी और तब भी इनको कुछ नहीं मिला। इनको पूरे देश में केजरीवाल ही करप्ट मिला जबकि बाकी सब ईमानदार हैं। जब कुछ नहीं हुआ तो इन्होंने हमारे 20 एमएलए की सदस्यता रद्द करवा दी।'

विज्ञापन

 

 




वहीं आप के दिल्‍ली प्रदेश संयोजक और केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय ने राष्ट्रपति के निर्णय पर भी सवाल उठा दिया है। गोपाल राय ने राष्ट्रपति के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने बिना हमारा पक्ष जाने आयोग के पक्षपातपूर्ण निर्णय पर मुहर लगा दी।
 

राय ने कहा कि हम इसके खिलाफ सोमवार को न्यायालय जाएंगे जिसमें हमें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा 'इस पूरे मामले में चुनाव आयोग ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया, लेकिन हम हर षड़यंत्र के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं।



वहीं पूर्व विधायक अलकाा लांबा ने कहा 'लाभ के पद हमने कोई भी फायदा नहीं लिया और हमने एक पैसा भी गलत तरीके से नहीं कमाया।' लेकिन बिना हमारा पक्ष जाने हमें अयोग्य करार दे दिया गया। लांबा ने भी राष्ट्रपति के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सब भाजपा के दबाव में किया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार अदालत और चुनाव आयोग हर किसी को अपने दबाव में ले चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed