फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP MP Sanjay Singh asks to raise issue of Bus marshals in Delhi Buses in Rajya Sabha News and updates

Bus Marshal: आप सांसद संजय सिंह ने बस मार्शलों का मुद्दा उठाने की अनुमति मांगी

Tue, 03 Dec 2024 03:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 03 Dec 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh asks to raise issue of Bus marshals in Delhi Buses in Rajya Sabha News and updates
संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के 10,792 मार्शलों की नौकरी का मुद्दा संसद तक पहुंच गया है। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे को शून्यकाल में उठाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के अवरोध के कारण इन बस मार्शलों को नौकरी नहीं मिल पा रही है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार ने बस मार्शलों को बहाल और नियमित करने की योजना तैयार करने का प्रस्ताव एलजी को भेजा है, पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा है कि बस मार्शलों के कारण महिलाओं की सुरक्षा की जा रही थी। बस मार्शलों के हटने से सुरक्षा का मुद्दा प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बस मार्शलों ने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों सेवा की, लेकिन उनके इस योगदान की भी अनदेखी की जा रही है। चुनाव के बीच यह मुद्दा गरमाने से राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो सकता है। राज्यसभा के जेनरल सेक्रेटरी को भेजे गए  नोटिस में संजय सिंह ने कहा है कि बस मार्शलों की नौकरी जाने से लगभग 11 हजार परिवारों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि आज बस मार्शलों की बर्खास्तगी ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर खतरे में डाल दिया है और लगभग 11,000 परिवारों को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। यही कारण है कि वे इस मुद्दे को सदन में उठाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed