फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   aap excited for sidhu

सिद्धू की पीली पगड़ी से असमंजस में कांग्रेस

Tue, 26 Jul 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
aap excited for sidhu
पंजाब की राजनीति में इन दिनों पीला रंग  में काफी चमक रहा है।

पंजाब की राजनीति में इन दिनों पीला रंग काफी चमक रहा है। 18 जुलाई को सिद्धू जब भाजपा के राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने पार्लियामेंट गए थे, तब उन्होंने पीली पगड़ी पहन रखी थी। हाल ही में जब उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की तब भी वह पीली पगड़ी पहने हुए थे। सिद्धू की पीली पगड़ी के पंजाब की राजनीति में कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। इसे आम आदमी पार्टी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इन दिनों आप के नेता भी पीली पगड़ी में नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन


सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हालांकि अपने पत्ते नहीं खोले हैं और अभी तक किसी पार्टी में आधिकारिक तौर पर भी शामिल नहीं हुए हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के समर्थक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू के पीले पगड़ी पहनने से काफी खुश हैं।

विज्ञापन

पीली पगड़ी साफ संकेत है

aap excited for sidhu

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आम आदमी पार्टी के एक सीनियर लीडर का कहना है,'सिद्धू ने एक स्टैंड लिया है और वह सिद्धांत वाले इंसान हैं। उनकी पीली पगड़ी से उनके द्वारा लिए गए निर्णय का साफ संकेत मिल रहा है। मगर वह सही समय पर अपने फैसले की घोषणा करंगे।' सिद्धू की प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद कांग्रेस में दुविधा की  स्थिति है। सिद्धू ने रिपोर्टर के सवाल के जवाब में कहा था, 'जहां पंजाब की भलाई होगी, वहां सिद्धू को पाएंगे।' इसके बाद से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता चिंतित हैं। कांग्रेस के नेताओं को पंजाब में जीतने पर सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बनाने में भी कोई संकोच नहीं।

भाजपा को उम्मीद है कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं होंगे। सिद्धू के इस्तीफे पर जब भाजपा से पूछा गया इस पर पार्टी के महासचिव आरपी सिंह ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि वह अपने हीरो नरेंद्र मोदी को नहीं छोड़ेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed