फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP Claims raid by Gujarat Police on its Ahmedabad Party Office Official deny news in hindi

Gujarat: AAP का दावा- गुजरात में हमारे कार्यालय पर पड़ा छापा, पुलिस बोली- पार्टी के ट्वीट से मिली ये जानकारी

Mon, 12 Sep 2022 11:15 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 12 Sep 2022 11:15 AM IST
सार

अहमदाबाद स्थित पार्टी दफ्तर पर छापे की खबरों को लेकर केजरीवाल ने कहा, "गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। आप के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।"

विज्ञापन
AAP Claims raid by Gujarat Police on its Ahmedabad Party Office Official deny news in hindi
आम आदमी पार्टी ने लगाए दफ्तर में छापे के आरोप। - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल काफी सक्रिय हैं। गुजरात भाजपा का गढ़ कहा जाता है लेकिन यहां आप पार्टी सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। इस बीच गुजरात में आम आदमी पार्टी के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर गुजरात पुलिस ने रेड डाली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो घंटे तक तलाशी ली और फिर चले गए। कुछ नहीं मिला तो कहा कि फिर आएंगे। हालांकि, इस पर पुलिस ने साफ किया है कि उसने आप कार्यालय पर छापा नहीं डाला और उसे इस घटनाक्रम की जानकारी पार्टी के ट्वीट से ही मिल रही है। 
विज्ञापन


केजरीवाल बोले- हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं
अहमदाबाद स्थित पार्टी दफ्तर पर छापे की खबरों को लेकर केजरीवाल ने कहा, "गुजरात की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। आप के पक्ष में गुजरात में आंधी चल रही है। दिल्ली के बाद अब गुजरात में भी रेड करनी शुरू कर दी। दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला। हम कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोग हैं।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



क्या रहा पुलिस का बयान?
हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि जब आप पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि छापेमारी किसने की और वास्तव में क्या हुआ। नवरंगपुरा पुलिस थाना के निरीक्षक पीके पटेल ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि ऐसी कोई छापेमारी नहीं की गई थी। पटेल ने बताया, ‘‘छापे को लेकर गढ़वी के ट्वीट के बारे में जानकारी मिलने के बाद बाद मैं, व्यक्तिगत रूप से रविवार रात पार्टी कार्यालय गया और विवरण मांगा। लेकिन वहां मौजूद यज्ञेश नामक व्यक्ति सहित पार्टी नेताओं ने गढ़वी के दावे के मुताबिक कोई विवरण नहीं दिया कि कौन आया था और वास्तव में क्या हुआ।’’

आज अहमदाबाद में केजरीवाल की बैठकों का दौर
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार शाम अहमदाबाद पहुंचे। सोमवार-मंगलवार को उनकी ऑटो-रिक्शा चालकों, व्यापारियों, वकीलों और सफाई कर्मचारियों के साथ टाउन हॉल में बैठकें करने का कार्यक्रम है। केजरीवाल सोमवार को यहां तीन बैठकों में भाग लेंगे, जहां वह ऑटो चालकों, व्यापारियों और वकीलों के साथ बातचीत करेंगे। मंगलवार को वे सफाई कर्मियों के साथ एक बैठक करेंगे। वह स्थानीय आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा करेंगे और अहमदाबाद में पार्टी में नए सदस्यों का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed