फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAP Chief Arvind Kejriwal to announce Gujarat CM candidate today

Gujarat Election: गुजरात में ईसूदान गढ़वी होंगे AAP की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया एलान

Fri, 04 Nov 2022 03:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Nov 2022 03:04 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा आप व एआईएमआईएम समेत अन्य दलों ने तैयारी तेज कर दी है। 

विज्ञापन
AAP Chief Arvind Kejriwal to announce Gujarat CM candidate today
गुजरात में आप के सीएम पद के उम्मीदवार ईसूदान गढवी। - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात चुनाव में अपनी और अपनी पार्टी की ताकत आजमाने जा रहे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज सीएम प्रत्याशी का एलान कर दिया। राज्य में ईसूदान गढ़वी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के बाद पंजाब में जीत का परचम फहरा चुके केजरीवाल को गुजरात चुनाव से भी बड़ी उम्मीद है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने एक दिन पहले ही गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान किया है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा आप व एआईएमआईएम समेत अन्य दलों ने तैयारी तेज कर दी है। आप सूत्रों के मुताबिक, इसूदान गढ़वी के साथ सीएम उम्मीदवारी की रेस में गोपाल इटालिया का भी नाम था। 
विज्ञापन


सीएम प्रत्याशी के साथ कल रोड शो करेंगे केजरीवाल
चुनाव तारीखों के एलान के बाद आप ने गुजरात में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शनिवार से रोड शो शुरू करेगी। इसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल गुजरात में पार्टी के सीएम प्रत्याशी इसूदान गढवी के साथ चलेंगे। आप राज्य में रोजाना दो से तीन रोड शो करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटालिया से था गढवी का मुकाबला
आप के सीएम प्रत्याशी की रेस में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया का नाम सबसे आगे था। दरअसल, इटालिया गुजरात के पाटीदार समुदाय के हैं। वे पाटीदार आरक्षण आंदोलन में भी अग्रणी थे। वहीं, गढ़वी पूर्व पत्रकार हैं। हालांकि, इटालिया के साथ विवाद जुड़ने के बाद माना जा रहा था कि इटालिया की उम्मीदवारी कमजोर पड़ सकती है। आप ने जून से ही गुजरात में चुनाव अभियान शुरू कर दिया था। वह लोक लुभावन चुनावी वादों और प्रचार के मामले में अन्य दलों पर भारी पड़ रही है। 


त्रिकोणीय मुकाबला होगा
गुजरात चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होगा। सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में फिर सत्ता प्राप्ति के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी पूरी ताकत झोंकेगी। भाजपा राज्य में बीते 27 सालों से सत्ता में है और इस बार भी फिर जीत का परचम लहराने में जुटी है। आप ने इसमें तड़का लगा दिया है। पंजाब में जीत के बाद आप गुजरात को लेकर भी उत्साहित है। वहीं, सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी जोर आजमाइश करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed