{"_id":"60ec69b51d2d4c5e384b18d8","slug":"aap-alleged-saffronisation-of-panjab-university-captain-and-badal-responsible-for-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का आरोप: पंजाब यूनिवर्सिटी का हो रहा भगवाकरण, कैप्टन और बादल को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आप का आरोप: पंजाब यूनिवर्सिटी का हो रहा भगवाकरण, कैप्टन और बादल को बताया जिम्मेदार
Mon, 12 Jul 2021 09:41 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 12 Jul 2021 09:41 PM IST
सार
आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि पंजाब यूनिवर्सिटी का भगवाकरण करने का प्रयास जारी है। इससे पंजाब की संस्कृति को खतरा हो गया है।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया है कि पंजाब यूनिवर्सिटी का भगवाकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। बदलाव के नाम पर एक विशेष विचारधारा से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है और इसी तरह की सामग्री छात्रों के सामने परोसने की तैयारी चल रही है। इससे पंजाब की संस्कृति को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
इस भगवाकरण के लिए पंजाब की वर्तमान सरकार और प्रकाश सिंह बादल जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो पंजाब की विरासत को संभालने की कोशिश की जाएगी। पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी देश की पुरानी और सांस्कृतिक पहचान रखने वाली यूनिवर्सिटी है।
विज्ञापन
इसकी स्थापना 1882 में लाहौर में हुई थी और यह पंजाब की विरासत है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय में पंजाबी विरोधी व्यक्ति को वाइस चांसलर बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा वाइस चांसलर ने लंबे समय से चुनाव नहीं करवाए और यूनिवर्सिटी से संबंधित फैसले अपने स्तर पर किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है।
विज्ञापन