{"_id":"630e4273a1cfec577b2c5b35","slug":"aam-aadmi-party-to-launch-stir-against-bjp-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: आप की बंगाल इकाई भाजपा के खिलाफ शुरू करेगी राज्यव्यापी आंदोलन, लोकसभा चुनाव लड़ने का भी किया एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: आप की बंगाल इकाई भाजपा के खिलाफ शुरू करेगी राज्यव्यापी आंदोलन, लोकसभा चुनाव लड़ने का भी किया एलान
Tue, 30 Aug 2022 10:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:31 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी जल्द ही भाजपा के खिलाफ आंदोलन करेगी। पार्टी की नेता तूलिका अधिकारी ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी, चाहे वह सत्तारूढ़ टीएमसी का हो या विपक्षी भाजपा का। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और पंजाब की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी देश के अन्य राज्यों में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी बीच सामने आया है कि पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार के तानाशाही कामकाज के खिलाफ पश्चिम बंगाल में एक आंदोलन शुरू करेगी। गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने भाजपा खेमे पर दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी की नेता तूलिका अधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द, हम केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के सत्तावादी कामकाज के खिलाफ पश्चिम बंगाल में एक राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सरकार के अलोकतांत्रिक कामकाज और वंशवाद की राजनीति दोनों के खिलाफ हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन भाजपा के खिलाफ हमारे अखिल भारतीय कार्यक्रम का हिस्सा है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी राज्य में 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमें पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हम अगले साल तक राज्य भर में अपनी उपस्थिति बना लेंगे। हमारी अगले साल के पंचायत चुनाव और राज्य में 2024 के लोकसभा चुनाव लड़ने की योजना है। आप नेता तूलिका अधिकारी ने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर ध्यान देगी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी की नेता तूलिका अधिकारी ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ होगी, चाहे वह सत्तारूढ़ टीएमसी हो या विपक्षी भाजपा। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं करेंगे।