{"_id":"615093178ebc3e0461109fd3","slug":"aam-aadmi-party-harpal-singh-cheema-slams-punjab-cm-charanjit-singh-channi-cabinet-expansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: चीमा ने चन्नी मंत्रिमंडल पर उठाए सवाल, बोले- दागियों को दोबारा मिली सरकार में जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पंजाब: चीमा ने चन्नी मंत्रिमंडल पर उठाए सवाल, बोले- दागियों को दोबारा मिली सरकार में जगह
Sun, 26 Sep 2021 09:04 PM IST
कुमार संभव
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:04 PM IST
सार
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सीएम चन्नी अपने दम पर कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। पंजाब के लोगों को चुनाव के बाद ही कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल पाएगी।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज (26 सितंबर) 15 विधायकों को अपने मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया। विस्तार के बाद उन्होंने कहा कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। साथ ही, जल्द से जल्द रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने नए मंत्रिमंडल पर सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार भ्रष्टाचारी मंत्रियों को संरक्षण दे रही थी। अब नई सरकार ने इशारा कर दिया है कि वह भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की राह पर जा रही है। पार्टी ने मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के बदले जाने के बाद कांग्रेस यह प्रचारित करने की कोशिश कर रही थी कि नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नए मंत्रिमंडल की तस्वीर सामने आते ही जनता को दोबारा निराश होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि चरणजीत सिंह चन्नी अपने दम पर कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। मंत्रिमंडल में दागियों को शामिल करने के लिए उन पर दबाव था। चीमा ने कहा कि पंजाब के लोगों को चुनाव के बाद ही कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिल पाएगी।
विज्ञापन