फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   AAI recommends Centre to privatise six airports including Amritsar, Varanasi

एएआई ने केंद्र से अमृतसर, वाराणसी सहित छह हवाई अड्डों के निजीकरण की सिफारिश की

Sun, 01 Dec 2019 04:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Dec 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
AAI recommends Centre to privatise six airports including Amritsar, Varanasi

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने एक बार फिर छह हवाई अड्डों के निजीकरण के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की है। जिन हवाई अड्डों के निजीकरण की सिफारिश की गई है उनमें अमृतसर, वाराणसी, भुवनेश्वर, इंदौर, रायपुर और त्रिची शामिल हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इस साल फरवरी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के माध्यम से संचालन, प्रबंधन और विकास के लिए पहले ही लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी में हवाई अड्डों का निजीकरण कर दिया है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, इस साल फरवरी में छह हवाई अड्डों का निजीकरण हो चुका है, एएआई ने पांच सितंबर को अपनी बोर्ड की बैठक में छह और हवाई अड्डों के निजीकरण का फैसला लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा फैसला लेते ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सिफारिश भेजी गई थी।

बता दें कि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाला एएआई देश भर में 100 से अधिक हवाई अड्डों का मालिक है और उनका प्रबंधन करता है। इस साल फरवरी में, हवाई अड्डे के निजीकरण के पहले दौर में अडानी समूह ने बड़े अंतर से बोलियां जीतकर सभी छह हवाई अड्डों के लिए अनुबंध हासिल किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन जुलाई को अडानी समूह को अहमदाबाद, लखनऊ और मैंगलोर हवाई अड्डों को लीज पर देने की मंजूरी दी थी। अभी अन्य तीन हवाई अड्डों की लीज की मंजूरी देना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed