{"_id":"67211d585ce7bf514f0c0a9a","slug":"aaditya-thackeray-says-roadshow-to-vadodara-aircraft-complex-was-like-rubbing-salt-on-maharashtra-wounds-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics:'टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स तक रोड शो महाराष्ट्र के घावों पर नमक जैसा'; आदित्य ठाकरे का पीएम पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics:'टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स तक रोड शो महाराष्ट्र के घावों पर नमक जैसा'; आदित्य ठाकरे का पीएम पर तंज
Tue, 29 Oct 2024 11:07 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:07 PM IST
सार
वडोदरा में पीएम मोदी ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने वडोदरा हवाईअड्डे से टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स तक 2.5 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया था। जिसे लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निशाना साधा है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा-एयरबस परियोजना नागपुर के मिहान में आनी थी, लेकिन भाजपा और राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने इसे गुजरात में शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने फैसला किया है कि वह महाराष्ट्र में एक भी परियोजना नहीं लाएगी चाहे वह उन्हें वोट दे या नहीं। भाजपा को राष्ट्रीय भगवा पार्टी बताते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि उसे यह महसूस करना चाहिए था कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह के भव्य रोड शो से महाराष्ट्र, खासकर उसके युवाओं को नुकसान होगा, लेकिन भाजपा को इसकी परवाह नहीं है कि राज्य के युवा क्या सोचते हैं। यह रोड शो महाराष्ट्र के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।
विज्ञापन
वर्ली विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और भाजपा मुंबई लूटने का काम कर रहे हैं। मुंबई की आर्थिक ताकत मुंबई की साधारण जनता है। हम चाहते थे और हम इस पर काम भी कर रहे थे कि मुंबई में 2027 तक 10,000 इलेक्ट्रिक बसें आएं। यह मुंबई की ताकत है हालांकि यही ताकत (महायुति सरकार) तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने आरोप लगाया है कि यह परियोजना पहले पूर्वी महाराष्ट्र के नागपुर में शुरू की जानी थी, लेकिन 2022 में जब शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार आई तो उसने इस परियोजना को गुजरात में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी। इतना ही नहीं एमवीए ने यह भी आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में आने वाली कई बड़ी परियोजनाओं के लिए अन्य राज्यों, खासकर भाजपा शासित गुजरात को चुना गया है। हालांकि राज्य की महायुति सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया है।
गौरतलब है कि सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' कार्यक्रम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, सोमवार को पीएम मोदी ने वडोदरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वडोदरा में पीएम मोदी ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने वडोदरा हवाईअड्डे से टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स तक 2.5 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया था। जिसे लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।