{"_id":"6321fd8007aa9e7352039762","slug":"aaditya-thackeray-said-not-just-foxconn-maharashtra-also-lost-proposed-bulk-drug-park-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र के हाथ से फॉक्सकॉन ही नहीं दवा पार्क परियोजना भी गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप, महाराष्ट्र के हाथ से फॉक्सकॉन ही नहीं दवा पार्क परियोजना भी गई
Wed, 14 Sep 2022 09:42 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 14 Sep 2022 09:42 PM IST
सार
आदित्य ठाकरे ने कहा कि तत्कालीन एमवीए सरकार रायगढ़ जिले में एक बल्क दवा पार्क स्थापित करना चाहती थी, लेकिन केंद्र ने हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बल्क दवा पार्कों को मंजूरी दी।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में वेदांता और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन द्वारा गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले एफएबी विनिर्माण इकाई लगाने पर अब राजनीति तेज हो गई है। आदित्य ठाकरे ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र के हाथ से वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना ही नहीं बल्कि ड्रग पार्क परियोजना चली गई।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर लगाया बड़ा आरोप
शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तत्कालीन एमवीए सरकार रायगढ़ जिले में एक बल्क दवा पार्क स्थापित करना चाहती थी, लेकिन केंद्र ने हिमाचल प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश में बल्क दवा पार्कों को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे को पता होना चाहिए कि हमने एक और प्रोजेक्ट खो दिया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के युवाओं को शिंदे ने धोखा दिया
आदित्य ने कहा कि पूर्ववर्ती महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने इस परियोजना को लगभग अंतिम रूप दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने संभावित निवेशकों का विश्वास खो दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे ने न सिर्फ शिवसेना नेतृत्व बल्कि महाराष्ट्र के युवाओं को भी इन दो परियोजनाओं के जरिए रोजगार के अच्छे अवसर की उम्मीद में धोखा दिया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के लिए प्रस्तावित थी परियोजना
गौरतलब है कि इस परियोजना को पहले महाराष्ट्र में प्रस्तावित किया गया था, लेकिन वेदांता-फॉक्सकॉन ने गुजरात में इकाई लगाने को अंतिम रूप दिया और इसे लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जिसके बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया। शिवसेना के पूर्व उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि राजनीतिक कारणों से वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना को महाराष्ट्र से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था।
गौरतलब है कि भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण दिग्गज फॉक्सकॉन ने राज्य में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए मंगलवार को गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे। वेदांता-फॉक्सकॉन इस प्रोजेक्ट में 1,54,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे एक लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।