फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aaditya Thackeray's questions on 'wagh nakh' childish, unworthy of response, says Dy CM Fadnavis

Maharashtra: 'वाघ नख' तीन साल के लिए भारत आएगा; फडणवीस बोले- आदित्य ठाकरे का सवाल बचकाना, जवाब देने लायक नहीं

Sun, 01 Oct 2023 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Oct 2023 04:27 PM IST
सार

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने पूछा था कि ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र लाया जा रहा वाघ नख क्या स्थायी रूप से यहां रहेगा या यह कर्ज पर है और क्या यह छत्रपति शिवाजी महाराज का है या उस युग का है।
 

विज्ञापन
Aaditya Thackeray's questions on 'wagh nakh' childish, unworthy of response, says Dy CM Fadnavis
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रसिद्ध वाघ नख यानी बाघ के पंजे वाले खंजर को तीन साल के लिए ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र वापस लाया जाएगा। रविवार देर रात ब्रिटेन के लिए रवाना होने वाले राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर के बाद वाघ नख को जल्द ही महाराष्ट्र वापस लाए जाने की संभावना है। शिवाजी महाराज ने 1659 में बीजापुर सल्तनत के सेनापति अफजल खान को मारने के लिए वाघ नख का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पंजे के आकार के हथियार 'वाघ नख' की प्रामाणिकता पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के सवालों को रविवार को 'बचकाना' और 'जवाब नहीं देने लायक' बताया।

विज्ञापन

'शिवसेना (अविभाजित) का अपमानजनक सवाल पूछने का इतिहास'
फडणवीस ने यह भी कहा कि (अविभाजित) शिवसेना का इस तरह के 'अपमानजनक' सवाल पूछने का इतिहास रहा है और आरोप लगाया कि उसके नेता संजय राउत ने एक बार महान योद्धा राजा की वंशावली पर सवाल उठाया था।

आदित्य ठाकरे ने पूछा था यह सवाल
ठाकरे ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूछा था कि ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र लाया जा रहा वाघ नख क्या स्थायी रूप से यहां रहेगा या यह कर्ज पर है और क्या यह छत्रपति शिवाजी महाराज का है या उस युग का है।
 

विज्ञापन

फडणवीस बोले- आदित्य ठाकरे का सवाल बचकाना
फडणवीस ने रविवार को यहां एक स्वच्छता कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना (अविभाजित) का इस तरह के अपमानजनक सवाल उठाने का इतिहास रहा है। (राज्यसभा सांसद) संजय राउत ने भी एक बार छत्रपति शिवाजी महाराज के वंश पर सवाल उठाया था। (आदित्य) ठाकरे का सवाल बचकाना है। मैं इसका जवाब नहीं देना चाहता।
 

प्रतिष्ठित हथियार वापस लाने ब्रिटेन जाएंगे मंत्री और अधिकारी
राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और उनके विभाग के अधिकारी इस प्रतिष्ठित हथियार को वापस पाने के लिए तीन अक्तूबर को ब्रिटेन जाने वाले हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रसिद्ध ‘वाघ नख’ (बाघ के पंजे वाला खंजर) को तीन साल के लिए ब्रिटेन के संग्रहालय से महाराष्ट्र वापस लाया जाएगा। रविवार देर रात ब्रिटेन के लिए रवाना होने वाले मुनगंटीवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघ नख को तीन साल की अवधि के लिए भारत वापस लाने की खातिर राज्य सरकार और लंदन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट संग्रहालय मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।

वाघ नख के बारे में जानिए
ब्रिटेन स्थित विक्टोरिया एंड अल्बर्ट (वी एंड ए) संग्रहालय के अनुसार, ईस्ट इंडिया कंपनी के एक अधिकारी जेम्स ग्रांट डफ के स्कॉटलैंड लौटने के बाद वाघ नख को एक ‘फिटेड केस’ में रखा गया। ‘फिटेड केस’ पर लिखा है- 'शिवाजी का ‘वाघ नख’ जिससे उन्होंने मुगल सेनापति को मार गिराया। इसे ईडन के जेम्स ग्रांट डफ को मराठों के पेशवा द्वारा तब दिया गया था, जब वह सतारा के राजनीतिक एजेंट थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed