{"_id":"6076bd2b8ebc3ecabd5257a6","slug":"a-woman-gave-birth-to-a-baby-in-a-police-van-in-worli-woman-and-baby-admitted-at-a-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: पुलिस वैन में ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रसव पीड़ा के बाद बेहोश हो गई थी मां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: पुलिस वैन में ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्रसव पीड़ा के बाद बेहोश हो गई थी मां
Wed, 14 Apr 2021 03:30 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 14 Apr 2021 03:30 PM IST
सार
महिला ने पुलिस वैन में अपने बच्चे को जन्म दिया। ये मामला मुंबई का है और प्रसव पीड़ा की वजह से महिला वहीं बेहोश गई। बाद में पुलिस ने मदद की और महिला को अस्पताल ले जाने लगी।
विज्ञापन
महिला ने मुंबई पुलिस की वैन में दिया बच्चे को जन्म
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई में दिल का छू लेने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला ने मुंबई की पुलिस वैन में अपने बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, महिला प्रसव पीड़ा होने के बाद बेहोश हो गई थी और वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। महिला की मदद के लिए पुलिस वहां पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने महिला को अपनी वैन में लिटाया और अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया था। ये मामला मुंबई के वर्ली नाके का है। महिला को यहां प्रसव पीड़ा हुई और बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
Mumbai: A woman gave birth to a baby in a Police van in Worli Naka y'day. People had called up Police control room after she collapsed upon experiencing labour pain. Police was taking her to hospital when baby was born prematurely, in the van. Woman & baby admitted at a hospital. pic.twitter.com/NACSoC4zpi
— ANI (@ANI) April 14, 2021
विज्ञापन
महिला की हालत को देखकर आस-पास मौजूद लोगोंं ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल किया और महिला की जानकारी दी। पुलिस महिला को अस्पताल ले जाने लगी लेकिन तब तक महिला की डिलिवरी हो गई। महिला और बच्चे दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।