फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A viral photo changed fate of a 79-year-old Revanna Siddappa of Bengaluru, sales of medicinal plants doubled

एक वायरल तस्वीर ने बदली 79 वर्षीय बुजुर्ग की किस्मत, औषधीय पौधे की बिक्री हुई दोगुनी

Thu, 29 Oct 2020 07:58 AM IST
अनवर अंसारी एएनआई, बंगलूरू
एएनआई, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 29 Oct 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
A viral photo changed fate of a 79-year-old Revanna Siddappa of Bengaluru, sales of medicinal plants doubled
औषधीय पौधे बेचने वाले 79 वर्षीय रेवन्ना सिदप्पा - फोटो : ANI

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किस तरह लोगों की किस्मत बदल जाती है, इसका अंदाजा बंगलूरू की इस घटना से लगता है। दिन में पांच औषधीय पौधे बेचने वाले 79 वर्षीय रेवन्ना सिदप्पा की सड़क पर पौधे बेचते हुए एक तस्वीर के वायरल होने के बाद आज उनकी बिक्री दोगुना हो गई है। 

विज्ञापन


रेवन्ना सिदप्पा पौधों को सड़क के ऊपर रखकर बेचते थे। जब सड़क पर बैठे और पौधे बेचते हुए सिदप्पा की तस्वीर वायरल हुई, तो कुछ निवासियों ने उन्हें एक मेज, कुर्सी और छाता प्रदान किया। सिदप्पा ने कहा, मैं 79 साल का हूं और मैं कनकपुरा रोड पर सड़क के किनारे औषधीय पौधे बेचता था। किसी ने मुझे देखा और एक तस्वीर ली और इसे हर जगह वायरल कर दिया। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा, उसके बाद मुझे लोगों से बहुत मदद मिली। मुझे पौधों को रखने के लिए एक मेज, कुर्सी और एक छाता दिया गया। पहले मैं लगभग पांच पौधे बेचता था लेकिन अब यह संख्या दोगुनी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: अब आगरा के 'कांजीबड़े वाले बाबा' चर्चा में, सोशल मीडिया यूजर्स ने की मदद की अपील


सिदप्पा ने आगे बताया कि वह औषधीय पौधे को 20-30 रुपये की लागत से बेचते हैं। उन्होंने कहा, मैं पिछले तीन साल से पौधे बेच रहा हूं। मैं किसी से लोन का पैसा नहीं लेना चाहता। मैं अपने दम पर कमाऊंगा। उन्होंने कहा कि लोन लेते समय यह अच्छा होता है, लेकिन इसे चुकाना एक बड़ा काम होता है। 

इससे पहले, दिल्ली के मालवीय नगर में सड़क किनारे फुटपाठ पर अपना छोटा सा ढाबा चलाने वाले 80 वर्षीय बाबा कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी रातों-रात मशहूर हो गए। दरअसल लॉकडाउन के बाद बुजुर्ग दंपती अपने इस ढाबे से गुजारे भर के पैसे भी नहीं निकाल पा रहे थे। 

एक फूड ब्लॉगर की 'बाबा का ढाबा' पर नजर पड़ी तो उसने बाबा के ढाबे की एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो में बाबा रोते हुए दिख रहे हैं। ब्लॉगर ने लोगों से अपील करी की, वह एक बार बाबा के ढाबे पर खाना खाने जरूर आएं। बस फिर क्या था बाबा रातों-रात मशहूर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed