फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a video went viral on social media where two people tied dog with a rope and dragged one arrested

गुजरात : कुत्ते को रस्सी से बांधकर बाइक सवारों ने सड़क पर घसीटा, एक गिरफ्तार और दूसरा फरार

Wed, 17 Feb 2021 12:38 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 17 Feb 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
a video went viral on social media where two people tied dog with a rope and dragged one arrested
कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटते हुए दो लोगों का वीडियो वायरल - फोटो : social media

गुजरात के सूरत शहर से दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बेजुबान जानवर के साथ ऐसी अमानवीयता को अंजाम दिया गया है कि जिससे लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आंखें नम हो जाएंगी। ये मामला सूरत के वेसू का है। 

विज्ञापन


वीडियो में दो लोग कुत्ते को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। वेसू के भगवान महावीर कॉलेज के पास से यह वीडियो बनाई गई है। रास्ते पर चलते एक व्यक्ति ने कुत्ते के साथ हुए इस दुर्व्यवहार की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर साझा कर दी। 
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मनपा में बेलदार है। यह वीडियो सामने आने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सलोनी राठी ने खटोदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाने में दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, यह घटना भगवान महावीर कॉलेज के पास की है। जिसके बाद पुलिस ने मनपा के अंतर्गत अठवा जोन में कार्यरत बेलदार हितेश के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। 

इसके अलावा गाड़ी चलाने वाला दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जिस बाइक का इस्तेमाल किया गया था वो हितेश की है। लेकिन बाइक उसका दोस्त चला रहा था और हितेश पीछे बैठा कुत्ते को डोरी से बांधकर घसीट रहा था। 


राह चलते एक शख्स ने दोनों लोगों को कुत्ते के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार करने से रोका लेकिन वो नहीं रुके। इसके बाद शख्स ने इस घटना की वीडियो बनाकर इसे शेयर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed