{"_id":"60b89fd68ebc3ef7893ac0a2","slug":"a-video-viral-in-which-8-year-old-kid-cleaning-a-quarantine-centre-toilet-in-maharashtra-buldhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: आठ साल के बच्चे से जबरन साफ करवाया क्वारंटीन सेंटर का शौचालय, डीएम ने दिए जांच के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: आठ साल के बच्चे से जबरन साफ करवाया क्वारंटीन सेंटर का शौचालय, डीएम ने दिए जांच के निर्देश
Thu, 03 Jun 2021 02:54 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलढाणा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:54 PM IST
सार
महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आठ साल के बच्चे से क्वारंटीन सेंटर का शौचालय साफ करने को कहा गया और बाद में 50 रुपये दिए गए। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के एक क्वारंटीन केंद्र में 8 साल के बच्चे से जबरन साफ कराया शौचालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के बुलढाणा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुलढाणा के एक गांव में एक आठ साल के बच्चे से क्वारंटीन केंद्र के शौचालय को साफ कराया। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के दौरे से पहले साफ करवाया शौचालय
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुलढाना जिले के मारोण गांव में जिलाधिकारी का दौरा आयोजित किया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी को मारेण गांव के एक प्राथमिक विद्यालय का भी दौरा और निरीक्षण करना था। यही वजह रही कि आनन-फानन में विद्यालय के अधिकारियों ने आठ साल के बच्चे से जबरन शौचालय साफ करवाया।
विज्ञापन
पंचायत समिति के कर्मचारी को किया सस्पेंड
हालांकि इस मामले में आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत समिति का एक कर्मचारी बच्चे को शौचालय साफ करने के निर्देश दे रहा है। हालांकि वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
लकड़ी से मारने के डर से जबरन साफ करवाया शौचालय
ऐसा बताया गया कि लड़के को लकड़ी से मारे जाने का डर दिखाया गया था और शौचालय साफ करने के बाद बच्चे को 50 रुपये दिए गए। अब सवाल यह उठता है कि कर्मचारी की लापरवाही और शौचालय साफ करने की वजह से अगर बच्चा कोरोना से संक्रमित हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।
प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश
जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, तब जिलाधिकारी ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया और मामले की जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया। इस समिति को तीन दिन के अंदर एक रिपोर्ट दर्ज के लिए भी कहा गया है।