असमः एनडीआरएफ की टीम ने इस शख्स की बचाई जान, कंक्रीट बोल्डर के नीचे था फंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की पहली बटालियन की एक टीम ने एक व्यक्ति को मौत के मुंह से बचाया। दरअसल, वह व्यक्ति गुवाहाटी के खलीपारा में एक भारी कंक्रीट बोल्डर के नीचे फंसा हुआ था। व्यक्ति को वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
A team of 1st battalion of National Disaster Response Force (NDRF) rescued a person who was trapped under a heavy concrete boulder at Kahilipara, Guwahati. He was admitted to a hospital. #Assam pic.twitter.com/Mr93JR80EE
— ANI (@ANI) June 26, 2020विज्ञापन
खलीपारा में भूस्खलन की वजह से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
बता दें कि असम के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन जैसी घटना देखने को भी मिल रही है। खलीपारा इलाके में भूस्खलन की वजह से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में फंसे
जानकारी के मुताबिक, खलीपारा में ही भूस्खलन की वजह से एक घर ढह गया और एक ही परिवार के तीन लोग उसके मलबे में फंस गए। हालांकि, बाद में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के घर में घुसा बाढ़ का पानी
वहीं, डिब्रुगढ़ जिले में लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस मामले में उपायुक्त पल्लव गोपाल झा ने कहा, बाढ़ की वजह से 25 हजार लोग प्रभावित हैं। लगातार बारिश और ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ आई है। जिले में 14 रिलीफ कैंप बनाए गए हैं। आगे उन्होंने कहा कि डिब्रुगढ़ में पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के घर में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। उनकी बीमार मां को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है।
Floodwaters have entered into the house of former Chief Justice of India, Ranjan Gogoi. We have shifted her ailing mother to a safe place: Dibrugarh Deputy Commissioner Pallav Gopal Jha https://t.co/h2eGOBEKJ9
— ANI (@ANI) June 26, 2020