फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a shop sealed in Ahemdabad which is famous as NaMo tea stall

मोदी ने जिस नमो टी स्टॉल से शुरू की थी चाय पे चर्चा उसे निगम ने किया सील

Mon, 22 Aug 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
a shop sealed in Ahemdabad which is famous as NaMo tea stall
नमो टी स्टॉल सील - फोटो : The Indian Express

अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने उस दुकान को सील कर दिया है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान चाय पे चर्चा की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार निगम यातायात और पार्किंग की समस्या के चलते मश्हूर दुकान इस्कॉन गांडिया को सील किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुकाने के साथ क्षेत्र की 7 और ऐसी दुकानों को सील किया गया है।
विज्ञापन


बीजेपी के ओर से पीएम उम्मीदवार रहे मोदी ने पश्चिम अहमदाबाद के एसजी हाईवे पर चाय पर चर्चा रखी थी और तब से यह दुकान 'नमो टी स्टाल' के नाम से पहचानी जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी 2014 को  300 शहरों में 1000 नमो टी स्टालों पर नरेंद्र मोदी ने दो घंटे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों ने से चाय पर चर्चा की थी ।

निगम से और 7 दुकानों को भी किया सील

a shop sealed in Ahemdabad which is famous as NaMo tea stall

निगम ने इन टी स्टॉलों को बंद करने की शुरुआत 5 अगस्त से की है और अब तक कई दुकानों को बंद किया जा चुका है। एएमसी का कहना है कि इन दुकानों के मालिकों को कई चेतावनियां दी गई थी लेकिन हालात नहीं सुधर रहे थे।
एएमसी पश्चिम जोन के एक अधिकारी चैतन्य शाह ने कहा कि इस क्षेत्र में दुर्घटना आमतौर पर खड़े वाहनों की वजह से होती है। 

हालांकि दुकानदारों ने निगम पर आरोप लगाया है उन्होंने करनावती क्लब के मेम्बर्स की शिकायत पर यह कदम उठाया है क्योंकि उनकी मंहगी गाड़ियों को दुकानों की वजह से पार्किंग की समस्या झेलनी पड़ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed