{"_id":"60b250678ebc3e43aa45ee88","slug":"a-portion-of-ekta-hotel-in-malegaon-collapsed-following-moderate-rain-and-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : मालेगांव में तेज बारिश के चलते ढही होटल एकता की दीवार, एक की मौत, बचाव अभियान जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : मालेगांव में तेज बारिश के चलते ढही होटल एकता की दीवार, एक की मौत, बचाव अभियान जारी
Sat, 29 May 2021 09:27 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालेगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालेगांव
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 29 May 2021 09:27 PM IST
सार
बारिश और तूफान के चलते एकता होटल का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर है। बचाव अभियान जारी है। अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
ढहा होटल का हिस्सा
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के मालेगांव स्थित आगरा मुंबई महामार्ग पर होटल एकता तीन बजे अचानक धराशाई हो गई। इस होटल के मलबे में कितने लोग दबे हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं शाम साढे चार बजे के करीब एक लाश मलबे से निकाली गई है जिसकी शिनाख्त मोहम्मद सलमान मोहम्मद रमजान अंसारी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन राहत बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि इस मलबे में होटल के स्टाफ एवं अन्य लोग हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार की दोपहर को तेज आंधी तूफान के कारण होटल एकता धराशाई हो गई है मरने वालों की अभी तक स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
Maharashtra | A portion of Ekta Hotel in Malegaon collapsed following moderate rain & storm. Police & fire departments are at the spot. Rescue operation is underway. Details awaited pic.twitter.com/2xfFJ1pykQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 29, 2021