{"_id":"5cb4d74abdec22140966f5e8","slug":"a-person-beaten-by-party-activists-after-writing-objectionable-post-against-the-raj-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा लिखने वाले की पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा लिखने वाले की पिटाई
Tue, 16 Apr 2019 12:41 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:41 AM IST
सार
- मनसे कार्यकर्ताओं ने घर में घुसकर पीटा
- वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया
विज्ञापन
राज ठाकरे 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के मुखिया राजठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर पार्टी कायकर्ताओं ने एक व्यक्ति से मारपीट की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए आठ अप्रैल के एक वीडियो में मनसे कार्यकर्ता घाटकोपर पूर्व स्थित व्यक्ति के घर में घुसकर परिवारजनों के सामने मारपीट और गाली-गलौच करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही उस व्यक्ति से महाराष्ट्र की जनता और मनसे प्रमुख से माफी मांगने की जबरदस्ती भी कर रहे हैं। व्यक्ति से ऊठक-बैठक भी लगवाई गई। यह वीडियो मनसे ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर लिखा है, ‘कोई भी मनसे प्रमुख के खिलाफ बोलेगा तो हम उसके घर में घुसकर पीटने को तैयार हैं।’ मनसे ने इस व्यक्ति को भाजपा का अंधभक्त और स्वघोषित चौकीदार करार दिया। ोापार्टी ने कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ पंतनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन