फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A MLA stopped the train services by placing his car on the railway track in Shahjahanpur 

विधायक की दबंगई, रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर दी कार, रोकनी पड़ी आधा दर्जन ट्रेन

Sat, 22 Sep 2018 04:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 22 Sep 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
A MLA stopped the train services by placing his car on the railway track in Shahjahanpur 

शाहजहांपुर के एक विधायक की दबंगई ने ट्रेनों का संचालन ही ठप कर दिया। काफी देर तक रेलवे फाटक बंद रहने से गुस्साए विधायक ने ट्रेन गुजरने के बाद जब फाटक खुला तो अपनी कार रेलवे ट्रैक पर खड़ी कर दी। इसकी वजह से संपर्क क्रांति, पंजाब मेल सहित आधा दर्जन ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा। विधायक किसी काम से फतेहगंज पूर्वी आए थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह कार से मीरानपुर कटरा लौट रहे थे तो हुलासनगला रेलवे क्रॉसिंग के गेटमैन ने नरेशचंद्र कश्यप ने ट्रेन पास कराने के लिए गेट बंद कर दिया। ट्रेन गुजरने के बाद जब गेट खुला तो विधायक ने रौब झाड़ते हुए अपनी कार बीच ट्रैक पर ले जाकर खड़ी कर दी। गेटमैन ने समझाने की कोशिश की तो उसे हड़काने लगे- तू यहीं का है और मुझे नहीं जानता। तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरी कार पास कराए गैट बंद करने की। 
विज्ञापन


गेटमैन ने मामले से स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने पर कटरा थाना पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने विधायक को समझाया, तब कहीं उन्होंने अपनी कार रेलवे लाइन से हटाई। स्टेशन मास्टर कटरा ने इस मामले की मुरादाबाद रेलमंडल को भी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed