फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A group of five youth winner to tell new ideas in technology by Niti Aayog

प्रौद्योगिकी में नए विचार बताने के लिए विजेता बना पांच युवाओं का समूह

Sat, 11 Aug 2018 01:42 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
A group of five youth winner to tell new ideas in technology by Niti Aayog

चिली के एक युवा समेत पांच युवाओं का एक समूह भारतीय सौर उद्योग में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के क्रियान्वयन के विचार को लेकर नीति आयोग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हैकाथन का विजेता बना है। ब्लॉकचेन एक आधुनिक प्रौद्योगिकी है जो बड़ी सूचनाओं का प्रबंधन करने में डिजिटल तथा विकेंद्रित तरीके का पालन करता है।

विज्ञापन


विजेताओं ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा हैकाथन था। इसमें ऑनलाइन चरण में 1,800 भागीदारों ने भाग लिया और तीन-चार अगस्त को हैदराबाद में हुए मुख्य कार्यक्रम में 60 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


टीम उनर्जिया नाम से इस समूह ने हैकाथन के दौरान सौर ऊर्जा उद्योग में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस टीम में हैदराबाद के फरहान अहमद, कोलकाता के मनन मेहता, चिली के एस्तेबान मिनो, चेन्नई के प्रोजल गुप्ता और मुंबई के अभिषेक पिल्लई शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed