फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A family of four people including separated parents and their two children from Thane were onboard the missing aircraft in Nepal

Nepal Plane Crash: नेपाल विमान हादसे में मारे गए भारतीय परिवार की हुई पहचान, इस राज्य के रहने वाले थे सभी

Mon, 30 May 2022 10:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 May 2022 10:28 AM IST
सार

रविवार को विमान में चार भारतीय समेत 22 लोग सवार थे। विमान ने पोखरा से सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी और लगभग 19 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
A family of four people including separated parents and their two children from Thane were onboard the missing aircraft in Nepal
नेपाल विमान हादसा - फोटो : Twitter

विस्तार

नेपाल विमान हादसे में मारे गए भारतीय परिवार की पहचान हो गई है। सभी महाराष्ट्र के ठाणे के रहने वाले थे। जान गंवाने वालों में माता-पिता और उनके दो बच्चे शामिल थे। कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उत्तम सोनवणे ने बताया कि वे दर्शन करने के लिए मुक्तिनाथ मंदिर जा रहे थे। चारों भारतीयों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


माउंट धौलागिरी से मुड़ने के बाद टूटा था संपर्क
मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया था, जिसके बाद इसका संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


लामचे नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त हुआ
स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का यह विमान लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि कल बर्फबारी के कारण रोके जाने के बाद तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। रविवार को मुस्तांग जिले में बर्फबारी होने के कारण विमान को तलाशने में जुटे सभी हेलिकॉप्टरों को वापस बुला लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट कैप्टन के फोन को ट्रैक किया
खास बात यह है कि विमान की लोकेशन का पता विमान के पायलट के फोन को ट्रैक करके लगाया गया है। नेपाल टेलीकॉम ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) नेटवर्क के जरिए पायलट कैप्टन प्रभाकर घिमिरे के फोन को ट्रैक किया था।


कुछ शवों की पहचान मुश्किल
नेपाल के पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। तमांग ने बताया कि कुछ शवों की पहचान मुश्किल है। नेपाली सेना ने सोमवार सुबह वह जगह ढूंढ निकाली, जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा राहत और बचाव दल ने विमान के दुर्घटना स्थल का पता लगा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed