फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A car skidded off a bridge and fell into a canal near Burugupudi Village in Korukonda Mandal of East Godavari

Andhra Pradesh: पुल से फिसलकर नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, 10 छात्र थे सवार; तीन की मौत

Sun, 06 Aug 2023 10:17 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 06 Aug 2023 10:17 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज में इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे 10 छात्र शनिवार देर रात घूमने के लिए निकले थे। वह पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल के बुरुगुपुडी गांव के पास पहुंचे, जहां उनकी कार पुल से फिसलकर नहर में गिर गई। 

विज्ञापन
A car skidded off a bridge and fell into a canal near Burugupudi Village in Korukonda Mandal of East Godavari
आंध्र प्रदेश में कार हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के बुरुगुपुडी गांव के पास एक कार पुल से फिसलकर नहर में गिर गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी। 

विज्ञापन

घायलों को पहुंचाया अस्पताल
पुलिस के अनुसार, निजी कॉलेज में इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे 10 छात्र शनिवार देर रात घूमने के लिए निकले थे। वह पूर्वी गोदावरी जिले के कोरुकोंडा मंडल के बुरुगुपुडी गांव के पास पहुंचे, जहां उनकी कार पुल से फिसलकर नहर में गिर गई। कार में सवार तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
बता दें, मरने वालों की पहचान हर्षवर्धन, हेमंत और उदय किरण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि कार तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। इसलिए ही हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed