{"_id":"5d0600e98ebc3e20d349ed26","slug":"a-businessman-donated-two-hands-of-gold-worth-2-25-crores-in-tirupati-balaji-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरुपति बालाजी मंदिर में कारोबारी ने दान किए सोने के दो हाथ, कीमत 2.25 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिरुपति बालाजी मंदिर में कारोबारी ने दान किए सोने के दो हाथ, कीमत 2.25 करोड़ रुपये
Sun, 16 Jun 2019 02:51 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्रप्रदेश में तिरुपति का बालाजी मंदिर का काफी महत्व है। यहां के प्रति लोगों की श्रद्धा भी अगाध है। मंदिर में दान करने वाले भक्त भी एक से बढ़ कर एक हैं। शनिवार को ऐसे ही एक कारोबारी भक्त थंगा दुराई ने ऐसा दान किया कि इसके बारे में जिसने भी सुना, चौंक गया।
विज्ञापन
शनिवार को यहां भगवान वेंकटेश्वर को एक भक्त ने सोने के दो हाथ भेंट किए, जिनकी कीमत करीब 2.25 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हाथ में पहनने के इस विशेष गहने 'अभय हस्तम' और काति हस्तम' का वजन छह-छह किलो है। तिरुमाला तिरुपति देवदर्शनम(टीटीडी) ने बताया कि सुबह की पूजा के वक्त इन हाथों को भगवान को अर्पित किया गया।
विज्ञापन
मौत के करीब पहुंचकर लौटे थे थंगा दुराई
तमिलनाडु के थेनी जिले के कारोबारी थंगा दुराई ने यह जेवर भगवान को अर्पित किए। दुराई ने बताया कि मैं भगवान वेंकटेश्वर को बचपन से मानता हूं। कुछ साल पहले मैं बीमार पड़ गया था। उस दौरान मैं मौत के करीब पहुंच गया था। मेरे बचने की उम्मीद बहुत कम थी।
विज्ञापन
ऐसे में उन्होंने जब भगवान वेंकटेश्वर से प्रार्थना की तो स्वास्थ्य में सुधार होता गया और उन्हें जीवन दान मिल गया। तभी से उन्होंने यह दान करने के बारे में सोचा था। फिलहाल उनके दान की चर्चा हर ओर हो रही है। न केवल आंध्र प्रदेश, बल्कि देश भर में उनके दान के बारे में जानकर लोग चौंक जा रहे हैं।