{"_id":"596b0eb04f1c1be66b8b4965","slug":"a-bird-hits-airasia-flight-near-rachi-airport-in-which-174-passengers-were-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर एशिया की फ्लाइट के इंजन में पक्षी घुसा, बाल-बाल बचे 174 यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयर एशिया की फ्लाइट के इंजन में पक्षी घुसा, बाल-बाल बचे 174 यात्री
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
रांची से दिल्ली आ रही एयर एशिया की फ्लाइट को उस वक्त इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी जब एक पक्षी उससे जा टकराया। इस फ्लाइट में करीब 174 यात्री सफर कर रहे थे, जिन्हें इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। सूत्रों के मुताबिक पक्षी फ्लाइट के इंजन में फंस गया, जिसके बाद उसमें चिंगारी दिखने लगी।
विज्ञापन
फ्लाइट के पायलट ने देरी न करते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए उसे लैंड किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
एयर एशिया की फ्लाइट के साथ हाल ही में इससे पहले बड़ा हादसा होते-होते बचा था। 12 जुलाई को एक सिरफिरे शख्स ने फ्लाइट की लैंडिंग से पहले उसका एग्जिट गेट खोल दिया। हालांकि, कोई नुकसान
विज्ञापन
नहीं हुआ, लेकिन चलती फ्लाइट में गेट खोल दिए जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और उससे गंभीर जांच भी की गई।
