फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A 25 Year Old Dalit Man hacked to death by In-Laws infront of police officials, Wife Missing

गुजरात: प्रेम विवाह पर दलित युवक की पुलिस के सामने हत्या, ससुराल वालों ने तलवार से काटा

Wed, 10 Jul 2019 12:03 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 10 Jul 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
A 25 Year Old Dalit Man hacked to death by In-Laws infront of police officials, Wife Missing
दलित युवक की पुलिस के सामने हत्या - फोटो : ANI

गुजरात में एक 25 साल के दलित युवक की उसके ऊंची जाति के ससुराल वालों ने पुलिस के सामने ही तलावरों, चाकुओं और डंडों से वार कर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार शाम अहमदाबाद के वारमोर गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम हरेश कुमार सोलंकी है जिसे उसकी पत्नी उर्मिला के घर के बाहर आठ लोगों ने मिलकर मार डाला।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त वहां महिला हेल्पलाइन टीम भी मौजूद थी। लेकिन हत्या में शामिल उन आठ में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस हत्या के मुख्य आरोपी उर्मिला के पिता दशरथसिन्ह जाला को बताया जा रहा है।
विज्ञापन


हत्या का कारण प्रेम विवाह को बताया जा रहा है। कच्छ के गांधीधाम के रहने वाले सोलंकी की शादी उर्मिला जाला से करीब छह महीने पहले हुई थी। लेकिन मई महीने में ही उसके माता-पिता उसे वारमोर वापस ले आए थे। पुलिस के अनुसार, उर्मिला अभी दो महीने की गर्भवती है और लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सोलंकी को पता चला कि उर्मिला गर्भवती है, तो उसने 181 अभयम टीम की मदद से ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की। अभयम 181 हेल्पलाइन खासतौर पर मुश्किल में फंसी महिलाओं की मदद के लिए है। इसमें काउंसलर्स की टीम होती है। लेकिन सोलंकी के मामले में काउंसलर्स के साथ एक महिला कॉन्स्टेबल भी उसके ससुराल पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार, जब काउंसलर उर्मिला के घरवालों को समझाने की कोशिश कर रही थी, उस वक्त सोलंकी घर के बाहर खड़ी एक सरकारी कार में बैठा था। सोलंकी के साथ जाने वाली काउंसलर भाविका ने पुलिस को बताया, 'काउंसलिंग करीब 20 मिनट तक चली। सोलंकी कार की अगली सीट पर ड्राइवर के साथ बैठा था।

काउंसलिंग शाम करीब 7 बजे खत्म हुई। हम घर से बाहर निकल कर कार तक पहुंचे। उर्मिला के पिता दशरथसिन्ह भी वहां आठ लोगों के साथ पहुंच गए। उन लोगों ने सोलंकी को कार से बाहर खींचा और तलवारों, चाकूओं, डंडों और रॉड्स से उस पर वार करने लगे। उन्होंने अभयम की टीम पर भी हमला किया। हमने तुरंत पुलिस को कॉल किया।


पुलिस ने अपनी एफआईआर में दशरथसिन्ह जाला को मुख्य आरोपी बनाया है। अहमदाबाद रूरल के एससी/एसटी सेल के डिप्टी एसपी पीडी मानवर ने कहा, 'हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश की जा रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed