फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   92 Air Force Day: Tomorrow grand air show will be held at Marina Beach in Chennai

92 Air Force Day: चेन्नई के मरीना बीच पर कल होगा भव्य एयर शो, वायुसेना के 72 जहाज लेंगे हिस्सा

Sat, 05 Oct 2024 06:52 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 05 Oct 2024 06:52 PM IST
सार

मरीना बीच पर होने वाले भव्य एयर शो में हिस्सा के लेने के लिए सुलूर, तंजावुर, तांबरम, अरक्कोणम और बेंगलुरु से भारतीय वायुसेना के 72 जहाज उड़ान भरेंगे, जो पूर्वी तट पर मिलेंगे। इस एयर शो में भारत का गौरव कहे जाने वाला स्वदेश में बना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के साथ-साथ राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटरजेट भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
92 Air Force Day: Tomorrow grand air show will be held at Marina Beach in Chennai
भारतीय वायुसेना रचेगी इतिहास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

92वां वायुसेना दिवस समारोह इस बार चेन्नई के मरीना बीच पर मनाया जा रहा है। 21 सालों में पहली बार, चेन्नई वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी करेगा। 06 अक्तूबर को होने वाला इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश करेगी। 

विज्ञापन


वायुसेना के मुताबिक, मरीना बीच पर होने वाले भव्य एयर शो में हिस्सा के लेने के लिए सुलूर, तंजावुर, तांबरम, अरक्कोणम और बेंगलुरु से भारतीय वायुसेना के 72 जहाज उड़ान भरेंगे, जो पूर्वी तट पर मिलेंगे। इस एयर शो में भारत का गौरव कहे जाने वाला स्वदेश में बना लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस के साथ-साथ राफेल, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटरजेट भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा होंगे। इसके अलावा सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी अपने हवाई करतब दिखाएगी। साथ ही, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड औऱ एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव एमके4 भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा नौसेना के P8I और विंटेज डकोटा भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


भारतीय वायुसेना रविवार को चेन्नई के मरीना बीच पर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश करेगी। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले दो घंटे के एयरशो में लगभग 15 लाख दर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है, ऐसे में वायुसेना को उम्मीद है कि एयरशो में इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों के हिस्सा लेने से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराकर इतिहास बनेगा। इस कार्यक्रम में एयर एक्सरसाइज के अलावा सागर, आकाश, एरोहेड, त्रिशूल, रुद्र और ध्वज जैसी फॉरमेशंस भी दिखाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से भारतीय वायुसेना अलग-अलग शहरों में वायुसेना दिवस समारोह आयोजित कर रही है। पिछले साल प्रयागराज में और उससे पिछले साल चंडीगढ़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस साल चेन्नई में कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे वायुसेना की कोशिश है कि शो को जनता के करीब लाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग देश की हवाई क्षमताओं के साक्षी बनें। 


एयरशो की तैयारी के लिए, चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र (MAA) 8 अक्तूबर तक बीच-बीच में कुछ समय के लिए 15 मिनट से लेकर दो घंटे तक के लिए बंद रहेगा। इस दौरान कोई भी नागरिक विमान न तो लैंड करेगा और न ही टैक ऑफ करेगा। सबसे लंबे वक्त के लिए 6 अक्तूबर को, एयरशो के दिन, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक के लिए हवाई क्षेत्र बंद रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed