फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   88 people killed in accidents on Samruddhi Expressway since December 2022: Maharashtra official

Maharashtra: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन के छह महीने के अंदर ही 88 की मौत, क्या है हादसों की वजह, जानें

Sun, 02 Jul 2023 09:36 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 09:36 AM IST
सार

अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल दिसंबर से अब तक नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुल 39 घातक दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, इस एक्सप्रेस-वे पर 616 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। 

विज्ञापन
88 people killed in accidents on Samruddhi Expressway since December 2022: Maharashtra official
समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र में पिछले साल दिसंबर में बने समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर अभी तक 88 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें शनिवार को एक निजी बस के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से 25 यात्रियों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में इस एक्सप्रेस-वे को आंशिक रूप से खोला गया था।

विज्ञापन


हादसे के पीछे का कारण

महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के एक अधिकारी ने हादसों के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि छह-लेन चौड़े इस एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों के कारणों में से एक कारण सड़क सम्मोहन (Road hypnosis) है। सड़क सम्मोहन एक ऐसी मानसिक अवस्था है, जिसमें चालक सड़क की एकरसता से सम्मोहित होकर बाहरी घटनाक्रमों से प्रभावित हुए बिना काफी दूरी तक वाहन चलाता जाता है। अगर सरल भाष में समझे तों सड़क सम्मोहन यानी अच्छी सड़क देखकर ध्यान खो देना।

विज्ञापन

616 हो चुके हैं हादसे
अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल दिसंबर से अब तक नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुल 39 घातक दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, इस एक्सप्रेस-वे पर 616 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 656 लोगों को गंभीर या मामूली चोटें आईं। वहीं, उन्होंने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय चालक को झपकी लगने और टायर फटने जैसे कारणों से हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में पिछले साल 15 हजार से ज्यादा मौतें
उन्होंने कहा कि हाईवे पुलिस सड़क सम्मोहन की समस्या से निपटने की कोशिश कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, 2022 में महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 15,224 लोगों की मौत हुई।



पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के बुलढाणा जिले में एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा जाने के बाद एक निजी बस में आग लग गई, जिससे उसमें यात्रा कर रहे 25 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed