फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President ji for us, closer to Lahore High Court than Lucknow

अध्यक्ष जी हमारे लिए तो लखनऊ से ज्यादा लाहौर हाईकोर्ट नजदीक

Thu, 07 Feb 2019 09:50 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
President ji for us, closer to Lahore High Court than Lucknow
Lucknow High Court
पश्चिम उत्तर प्रदेश केलिए हाईकोर्ट की अलग बेंच की स्थापना के लंबी मांग के बाद लोकसभा में बृहस्पतिवार को इस इलाके को दिल्ली हाईकोर्ट से संबद्घ करने की मांग उठी। बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने शून्यकाल में कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए लखनऊ से दूरी तो पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट से भी ज्यादा है। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को न्यायिक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से जोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन

       
सिंह ने कहा कि बुलंदशहर से लखनऊ हाईकोर्ट की दूरी 515 किलामीटर जबकि इलहाबाद हाईकोर्ट की दूरी 615 किलोमीटर है। इससे नजदीक को पड़ोसी देश के लाहौर हाईकोर्ट की दूरी है जो महज 410 किलोमीटर ही दूर है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के राजस्व में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बहुत ज्यादा योगदान है। क्षेत्र केलोगों को राहत देने केलिए इस इलाके को दिल्ली हाईकोर्ट से संबद्घ कर दिया जाना चाहिए।        
विज्ञापन

गौरतलब है कि लखनऊ हाईकोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट से पश्चिम उत्तर प्रदेश की दूरी केकारण लंबे समय से मेरठ में हाईकोर्ट का अलग बेंच स्थापित करने की मांग की जा रही है। यह पहला मौका जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दिल्ली हाईकोर्ट से संबद्घ करने की मांग की गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed