{"_id":"628183490fdc8914006d3386","slug":"88-lakh-people-got-employment-in-april-32-lakh-still-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमआईई की रिपोर्ट : महामारी के बाद किसी एक महीने में सबसे ज्यादा लोगों को मिला रोजगार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएमआईई की रिपोर्ट : महामारी के बाद किसी एक महीने में सबसे ज्यादा लोगों को मिला रोजगार
Mon, 16 May 2022 04:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, कोलकाता।
एजेंसी, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 16 May 2022 04:18 AM IST
सार
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-22 के दौरान हर महीने देश के कुल श्रम बल में औसतन 2 लाख लोग जुड़े। हालांकि, इस दौरान मांग की तुलना में उपलब्ध रोजगार की संख्या कम रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्थव्यवस्था और कारोबारी गतिविधियों में सुधार के बीच अप्रैल में देश में कुल 88 लाख लोगों को रोजगार मिला है। यह कोरोना के बाद किसी एक महीने में सबसे ज्यादा लोगों को मिला रोजगार है। इसके साथ ही कुल श्रमबल की संख्या बढ़कर 43.72 करोड़ पहुंच गई है, जो मार्च में 42.84 करोड़ थी।
विज्ञापन
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से मार्च के बीच यानी तीन महीने में कुल 1.20 करोड़ लोग बेरोजगार हुए। इस तरह, देश में अब भी करीब 32 लाख लोग बेरोजगार है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-22 के दौरान हर महीने देश के कुल श्रम बल में औसतन 2 लाख लोग जुड़े। हालांकि, इस दौरान मांग की तुलना में उपलब्ध रोजगार की संख्या कम रही।
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में 52 लाख की गिरावट
सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास ने बताया कि कुछ कामकाजी उम्र के बेरोजगारों को अप्रैल में काम मिल गया। यह रोजगार के मोर्चे पर अच्छे संकेत है। कामकाजी उम्र की आबादी प्रति माह 20 लाख से अधिक नहीं बढ़ सकती है। हालांकि, इस दौरान कृषि क्षेत्र में रोजगार में 52 लाख की गिरावट आई है। इसकी प्रमुख वजह रबी की कटाई सीजन खत्म होना है।
सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में उद्योग और सेवा क्षेत्र में रोजगार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 67 लाख लोगों को रोजगार मिला। उद्योग जगत ने 55 लाख लोगों को रोजगार दिया। उद्योग जगत में विनिर्माण क्षेत्र में 30 लाख लोगों को रोजगार मिला, जबकि निर्माण क्षेत्र की मदद से श्रम बल में करीब 40 लाख लोग जुड़े।
अब तक 11.6 लाख लोगों को अमेजन ने दिया रोजगार
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने रविवार को कहा कि उसने भारत में अब तक 11.6 लाख लोगों को रोजगार दिया है। इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार शामिल हैं। साथ ही निर्यात में करीब 5 अरब डॉलर का योगदान दिया है। देश में 40 लाख सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को डिजिटल भी बनाया है। कंपनी ने कहा कि उसने 2025 तक भारत से अपने कुल निर्यात लक्ष्य को दोगुना कर 20 अरब डॉलर कर दिया है।