फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   84 kosi parikrama start

विशेष मुहूर्त में 84 कोसी परिक्रमा शुरू, धर्मानुयायियों ने लिया हिस्सा

Sun, 24 Apr 2016 04:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती, छावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्ती, छावनी Updated Sun, 24 Apr 2016 04:23 AM IST
सार

  • सुबह पांच बजे झंडा रोहण
  • वैदिक पूजा पाठ से शुरुआत
  • इस वर्ष घटी श्रद्धालुओं की संख्या

विज्ञापन
84 kosi parikrama start
84 कोसी परिक्रमा - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

मनुष्य को भोग और मोक्ष देने वाली 84 कोसी परिक्रमा शनिवार को बस्ती जिले के मख क्षेत्र मखौड़ा से विशेष मुहूर्त में शुरू हुई। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जयकारा लगाते श्रद्धालु आगे बढ़ रहे थे। अयोध्या धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत गया दास की अगुवाई में शुरू हुई इस यात्रा में देश के कई प्रांतों के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के अयोध्या राज्य का विस्तार 84 कोसो में था। मान्यता है कि इस राज्य की परिक्रमा करने से मनुष्य की सभी कामनाओं की पूर्ति के साथ उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। शनिवार को सुबह पांच बजे शुभ मुहूर्त में शुरू हुई परिक्रमा में देश के हिंदू धर्मानुयायियों ने हिस्सा लिया। इस यात्रा का प्रारंभ और समापन मखोधाम में ही होता है।
विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि राजा दशरथ ने यहां पुत्रेष्ठि यज्ञ किया था। शृंगी ऋषि के आचार्यत्व में हुए यज्ञ में अग्निदेव ने स्वयं प्रगट होकर उन्हें खीर खीर प्रदान की थी, जिससे राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जैसे पुत्रों का जन्म हुआ था। इस परिक्रमा का मार्ग अंबेडकर नगर, फैजाबाद, बाराबंकी, गोंडा आदि जिलों से होकर गुजरता है। श्रद्धालु इस यात्रा को पूर्ण कर हर वर्ष पुण्य लाभ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला पड़ाव रामरेखा मंदिर पर

84 kosi parikrama start
84 कोसी परिक्रमा - फोटो : amar ujala bureau
शनिवार शाम को यात्रा का पहला पड़ाव रामरेखा मंदिर पर हुआ। रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह यह यात्रा दूसरे पड़ाव स्थल रामबाग चकोही के लिए निकलेगी। रामरेखा मंदिर के पुजारी दयाशंकर दास ने बताया कि परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने रहने तथा उजाले आदि की व्यवस्था कर ली गई है। किसी भी श्रद्धालु के सामने कोई परेशानी नहीं आने पाएगी।

इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या घटी
चौरासी कोसी परिक्रमा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। इस परिक्रमा की अगुवाई कर रहे अयोध्या धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत गयादास ने बताया कि उज्जैन में चल रहे कुंभ मेले के कारण इस बार यात्रा में चार सौ के आस पास ही श्रद्धालु शामिल हो पाए हैं। दूसरे पड़ाव के बाद कुछ संख्या बढ़ सकती है। इसके पहले डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु परिक्रमा में शामिल हुआ करते थे।

श्रद्धालुओं की सेवा में आगे आए क्षेत्रीय लोग 
84 कोसी परिक्रमा के प्रथम पड़ाव स्थल रामरेखा मंदिर पर श्रद्धालुओं की सेवा में क्षेत्र के लोग भी आगे हैं। छावनी के प्रधान अजीत सोनी तथा अमोढ़ा के प्रधान लल्लू चौहान की तरफ से फल और दवा की व्यवस्था की गई है। टीम के साथ लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed