{"_id":"5f26b83d8ebc3e9bfe53b456","slug":"80-year-old-governor-of-tamil-nadu-banwarilal-purohit-corona-positive-will-remain-in-isolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के 80 वर्षीय राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित कोरोना पॉजिटिव, पृथकवास में रहेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु के 80 वर्षीय राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित कोरोना पॉजिटिव, पृथकवास में रहेंगे
Sun, 02 Aug 2020 06:27 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच तमिलनाडु के राज्यपाल भी इसकी चपेट में आ गए। यहां के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हल्का संक्रमण होने के कारण, उन्हें होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। कावेरी अस्पताल की चिकित्सा टीम द्वारा उनकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
कावेरी अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया कि उनकी स्थिति सामान्य है और उनमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं थे। हालांकि संक्रमण हल्का होने के कारण, उन्हें घर में पृथकवास की सलाह दी गई है और अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा उनकी निगरानी की जाएगी।'
विज्ञापन
Tamil Nadu Governor Banwarilal Purohit (in file pic) tests positive for #COVID19. He is asymptomatic and clinically stable. As the infection is mild, he has been advised home isolation & will be monitored by the medical team of Kauvery Hospital: Kauvery Hospital, Chennai pic.twitter.com/iWBz20Lcjm
— ANI (@ANI) August 2, 2020
विज्ञापन
गौरतलब है कि तमिलनाडु देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों में से एक रहा है। दक्षिणी राज्य में महामारी की शुरुआत के बाद बाद से अब तक कोविड-19 के ढाई लाख मामलों सामने आए हैं। राज्य की राजधानी चेन्नई में भी 1 लाख से अधिक कोरोनो वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं।
उधर दिल्ली में भी आज गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी गई।