{"_id":"61febcb6ee6ff472ef68d064","slug":"8-yr-old-girl-raped-for-days-by-uncle-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: आठ साल की मासूम से लगातार दुष्कर्म, करीबी रिश्तेदार पर वारदात को अंजाम देने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: आठ साल की मासूम से लगातार दुष्कर्म, करीबी रिश्तेदार पर वारदात को अंजाम देने का आरोप
Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:36 PM IST
सार
बच्ची के परिजन सौलकुची पुलिस थाना एरिया में रहते हैं। पिछले महीने बिहू पर्व के दौरान एक करीबी रिश्तेदार उनके घर आया और बच्ची को अपने साथ गुवाहाटी ले गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
असम के रंगिया में आठ साल की मासूम से लगातार दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घिनौनी वारदात को बच्ची के करीबी रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बच्ची के परिजन सौलकुची पुलिस थाना एरिया में रहते हैं। पिछले महीने बिहू पर्व के दौरान एक करीबी रिश्तेदार उनके घर आया और बच्ची को अपने साथ गुवाहाटी ले गया। आरोप है कि उसने वहां बच्ची के साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ऐसे हुआ खुलासा
बता दें कि जब बच्ची अपने घर पहुंची तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता उसे थाने ले गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन