फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   8 years old innocent girl was beaten by father and death

पिता को पानी देना भूली 6 साल की मासूम तो पीटकर मार डाला

Fri, 12 May 2017 01:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बंडा (शाहजहांपुर)
ब्यूरो / अमर उजाला, बंडा (शाहजहांपुर) Updated Fri, 12 May 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
8 years old innocent girl was beaten by father and death
सांकेतिक चित्र

नशे में धुत पिता ने आठ साल की सौतेली बेटी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह खेलने के चक्कर में पिता को पानी देना भूल गई थी। उसे बचाने आए बेटे को भी पिता ने बेरहमी से पीटा। वह किसी तरह भागकर स्कूल में जा छिपा जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव भगवंतापुर में नट जाति के लालू का गांव के बाजार में पान का खोखा है।

विज्ञापन


लालू की पत्नी लाली देवी का मायका मऊ के थाना रानीपुर के गांव पचित्ता में है। लाली की पहली शादी मऊ में ही हुई थी। पति के छोड़ देने पर उसकी शादी भगवंतापुर में लालू से हो गई। लाली के पहले पति से दो बच्चे आठ वर्षीय रोशनी और छह वर्षीय किशन हैं। लालू से भी चार वर्षीय एक पुत्री परी है। एक सप्ताह पहले लाली के पिता रामचंद्र की मौत हो गई थी। खबर मिलने पर लाली अपने देवर पिंकू के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन


लालू ने बुधवार को बेटी रोशनी से पानी लेकर खोखे पर आने को कहा, लेकिन रोशनी खेलने के चक्कर में पानी ले जाना भूल गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब रोशनी पानी लेकर खोखे पर नहीं पहुंची तो पूर्वाह्न 11 बजे लालू गुस्से में घर पहुंचा और रोशनी की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से बेसुध रोशनी को घर में ही छोड़कर लालू खोखे पर चला गया। शाम को पांच बजे वह खोखे से फिर घर पहुंचा और मुगरिया से रोशनी को फिर पीटना शुरू कर दिया। रोशनी के छह वर्षीय भाई किशन ने उसे बचाना चाहा तो लालू ने उसे भी पीटा। किशन किसी तरह बचकर स्कूल में जा छिपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई से रोशनी की चीखें सुनकर पड़ोसी ने यूपी-100 को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो लालू मौके से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर के अंदर रोशनी बेसुध पड़ी थी। पुलिस उसे बंडा सीएचसी ले गई। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रात लगभग आठ बजे रोशनी ने पुवायां के पास दम तोड़ दिया।


पुलिस ने रात में ही लालू को पकड़ लिया। वह शराब पीने का आदी है और उस समय भी वह नशे में धुत था। लालू के चचेरे भाई कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोशनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed