फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   8 years of Modi govt, JP nadda launches new version of Namo App

8 Years of Modi Govt: जेपी नड्डा बोले- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण...ये मोदी सरकार की आत्मा है

Mon, 30 May 2022 05:00 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 30 May 2022 05:00 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मोदी सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।  

विज्ञापन
8 years of Modi govt, JP nadda launches new version of Namo App
JP Nadda - फोटो : Twitter@BJP

विस्तार

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने नमो एप का नया संस्करण भी लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इसमें 8 साल की उपलब्धियों का ब्यौरा होगा। यूथ इंडिया को इस माइक्रोसाइट के माध्यम से कौन से काम सरकार ने 8 साल की अवधि में किए हैं और उसकी सही जानकारी एवं उसको जानने के साथ-साथ एक गेम की तरह खेलने का प्रयोजन इस वेबसाइट में किया गया है।
विज्ञापन


सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण मोदी सरकार की आत्मा
नड्डा ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मोदी सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। देश आज आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और आज देश मोदी सरकार के 8 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है। और क्या-क्या कहा नड्डा ने पढ़ें- 
विज्ञापन
  • नरेंद्र मोदी जी के कार्यों में हमें इनोवेशन हमेशा दिखाई पड़ता है। इसी इनोवेशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नमो एप के तहत माइक्रोसाइट पर एक मॉड्यूल खड़ा किया है। जो रुचिकर भी है, इंटरेक्शन भी है और जानकारीपरक एवं इनोवेशन से युक्त हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रधानमंत्री जी मोदी जी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है। सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई है। 2014 से अब तक हमने एक लंबी यात्रा तक की है। आज हम देश में एक जिम्मेदार सरकार देखते हैं, आज हम प्रो-एक्टिव, प्रो-रिस्पॉन्सिव सरकार देखते हैं।
  • बदलाव की ये कहानी ही हमारी प्रगति की निशानी है। पहले योजनाएं केवल कागज पर ही बनती थी। लेकिन आज किसी भी योजना की घोषणा से लेकर उसके लागू होने तक उसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है।
  • अंत्योदय को हमने तीव्र गति से आगे बढ़ाया है। राष्ट्र प्रथम को लेकर हमारी सारी नीति आगे बढ़ी हैं। पहले योजनाएं कागज पर ही बनती, कागज पर ही इंप्लीमेंट होती थी, कागज में ही उद्घाटन हो जाता है। आज योजना बनने से लेकर, उसके इंप्लीमेंटशन तक नीचले स्तर तक मॉनिटरिंग होती है।
  • पिछली सरकार के 70 वर्षों में शिक्षा विभाग ने 6.37 लाख प्राथमिक विद्यालय बनाए गए थे। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में 6.53 लाख प्राथमिक विद्यालय बने हैं। यूनिवर्सल एजुकेशन की दृष्टि से हम आगे बढ़ रहे हैं।
  • गरीब कल्याण अन्न योजना की वैश्विक स्तर पर सराहना हुई है। क्योंकि कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वो भारत है। 2 साल से करीब 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
  • किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक प्रधानमंत्री जी ने प्रतिवर्ष 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रूप में अब तक 10 किस्तें दे दी हैं और 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये इस पर अब तक खर्च किए जा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री जी शिमला के रिज मैदान से 11वीं क़िस्त जारी करेंगे।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed