{"_id":"5dd9dc978ebc3e54f053d609","slug":"8-year-old-girl-sahruda-from-hyderabad-sets-two-world-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद : आठ साल की सहरुदा ने बनाए दो विश्व रिकार्ड, 20 मिनट में तोड़ीं 350 टाइल्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद : आठ साल की सहरुदा ने बनाए दो विश्व रिकार्ड, 20 मिनट में तोड़ीं 350 टाइल्स
Sun, 24 Nov 2019 06:57 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 24 Nov 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
पीडीवी सहरुदा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद की 8 साल की बच्ची ने ऑरिगेमी मॉडल्स और सिरेमिक टाइल्स तोड़कर दो नए विश्व कीर्तिमान बनाए हैं। पीडीवी सहरुदा के इस कारनामे को एलीट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एलएलसी यूएसए ने मान्यता दे दी है। सहरुदान ने 20 मिनट में ही 102 ऑरिगेमी मॉडल बना लिए और साथ ही इतने ही समय में 350 सिरेमिक टाइल्स भी तोड़ी। इससे पहले यह रिकॉर्ड नॉर्थ कोरिया की एक खिलाड़ी के नाम था जिसने इतने समय में ही 262 टाइल्स तोड़ी थीं।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर सहरुदा बताती हैं, मैंने तीन विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की थी लेकिन दो विश्व रिकॉर्ड ही बना पाई। इसमें मैंने कई राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़े। मैं पिछले एक साल से कराटे सीख रही हूं और अब तक ग्रीन बेल्ट ले चुकी हूं। सिरेमिक टाइल वाले इवेंट के लिए मैं अपनी टीचर के साथ पांच मिलीमीटर मोटी टाइल तोड़ने की प्रैक्टिस कर रही थी। सहरुदा की ट्रेनर अश्विनी आनंद ने बताया, मेरा मकसद अधिक से अधिक लड़कियों और महिलाओं को प्रशिक्षित करना है। मैं अब सहरुदा को विश्व चैंपियनशिप और दूसरी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर रही हूं।
विज्ञापन