{"_id":"5ef8881dc706e818b00c4e7e","slug":"78-people-corona-infected-including-50-inmates-of-akola-jail-in-maharashtra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर जारी, महाराष्ट्र में अकोला जेल के 50 कैदियों सहित 78 लोग संक्रमित ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर जारी, महाराष्ट्र में अकोला जेल के 50 कैदियों सहित 78 लोग संक्रमित
Sun, 28 Jun 2020 05:37 PM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब राज्य की अकोला जेल के 50 कैदियों और यहां 28 अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला जेल अधिकारी के मुताबिक जिला जेल में अभी लगभग 300 कैदी हैं। उन्होंने कहा कि हाल में किसी नए कैदी को यहां नहीं लाया गया है।
वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 50 पुरुष कैदी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,498 हो गए हैं।
अधिकारी ने बाताया कि इससे पहले 24 जून को भी जिला जेल में 18 कैदी संक्रमित मिले थे। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित 76 लोगों की अभी तक जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी जिले में 378 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज जारी है। जबकि 1000 से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

Trending Videos
बता दें कि शिवसेना भवन के बाद अब कोरोना वायरस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के घर में दस्तक दी है। राज ठाकरे के घर में काम करने वाले दो लोग संक्रमित पाए जाने के बाद अब तक सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राज ठाकरे मुंबई के दादर इलाके में कृष्ण कुंज अपार्टमेंट में रहते हैं। सबसे पहले राज ठाकरे के घर के बाहर तैनात सुरक्षा रक्षकों में से तीन लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उपचार के बाद वे स्वस्थ हो गए थे।
उसके बाद राज ठाकरे के घर में काम करने वाले नौकर को भी कोरोना का संक्रमण हुआ था, और अब एक ड्राइवर को भी कोरोना संक्रमित बताया जा रहा है। राज ठाकरे के ड्राइवरों में से पहले ही दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनका इलाज चल रहा था। इसी बीच एक और ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस तरह से तीन ड्राइवर जो राज ठाकरे के यहां पर ड्यूटी करते थे, कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।