फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   75 years old Former journalist named his property to state government for an old age home

बेटे-बहु से तंग बुजुर्ग पत्रकार ने सरकार के नाम कर दी सारी संपत्ति, कहा- उनकी जमीन पर वृद्धाश्रम बने

Sat, 03 Aug 2019 06:02 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 03 Aug 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
75 years old Former journalist named his property to state government for an old age home
बुजुर्ग खेत्रमोहन झा - फोटो : एएनआई

ओडिशा के एक गांव में अपने बेटे और बहु के दुर्व्यवहार से तंग आकर एक बुजुर्ग ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको चौंका दिया है। पत्रकार रहे बुजुर्ग ने अपनी संपत्ति सरकार के नाम लिख दी। उन्होंने इच्छा जताई है कि उनकी जमीन पर एक वृद्धाश्रम बनाया जाए, जहां बुजुर्ग अपने जीवन के आखिरी पल सुकून के साथ जी सकें। 

विज्ञापन


विज्ञापन




मामला जाजपुर के दशरथपुर प्रखंड के मुरारीपुर गांव का है। बुजुर्ग खेत्रमोहन मिश्रा की उम्र 75 वर्ष हो गई है। उनका कहना है कि उनके बेटे और बहु का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं रहता है। इसलिए उन्होंने अपना सबकुछ (सारी संपत्ति) सरकार के नाम लिख डाला। वह अपनी बाकी की जिंदगी वृद्धाश्रम में बिताना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जाजपुर के जिलाधिकारी (कलेक्टर) रंजन के दास ने कहा कि प्रशासन ने बुजुर्ग के रहने की व्यवस्था चंडीखोले के पास के एक वृद्धाश्रम में की जा रही है। उन्होंने हमसे निवेदन किया है कि उनके मरने के बाद उनकी अस्थियों पर भी उनके बेटे-बहु को अधिकार न दिया जाए।  





अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग ने अपनी एक जमीन दान में दी है और वह चाहते हैं कि  उनकी जमीन पर एक वृद्धाश्रम बनाया जाए। अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन उनकी जमीन पर वृद्धाश्रम का निर्माण कराने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed