फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   75 to 90 percent decrease in the number of leopards in the country

देश में तेंदुओं की संख्या में 75 से 90 फीसदी की आई कमी, बाघ की तरह संरक्षण जरूरी

Sat, 08 Feb 2020 02:41 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 08 Feb 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
75 to 90 percent decrease in the number of leopards in the country
तेंदुआ - फोटो : पेक्सेल्स

वैज्ञानिकों ने एक ताजा अध्ययन में बताया है कि भारत में तेंदुओं की तादाद में 75 से 90 फीसदी तक की गिरावट आई है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि देश में बाघों के संरक्षण की तरह ही तेंदुओं को भी बचाने की जरूरत है, अन्यथा धीरे-धीरे यह समाप्त हो जाएगा। यह अध्ययन सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडी (सीडब्ल्यूएस) इंडिया और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में तेंदुओं के आनुवंशिक आंकड़े जुटाए हैं और उनकी आबादी के घटते हुए पैटर्न व जनसंख्या ढांचे का अध्ययन किया है। इस अध्ययन को सुप्रिया भट्ट, सुवंकर बिस्वास, डा. बिकास पांडव, डा. सम्राट मंडल, डा. कीर्ति के कारंत ने पूरा किया है। 
विज्ञापन


अध्ययनकर्ताओं ने मल नमूने एकत्र किए और 13 माइक्रोसेटेलाइट मार्कर पैनल का इस्तेमाल करते हुए 56 अनूठे नमूनों की पहचान कर सभी आंकड़ों को पहले से मौजूद 143 तेंदुओं के नमूनों से मिलान किया गया। इसके अध्ययन से इनकी आबादी कम होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगलूरू स्थित सीडब्ल्यूएस के मुख्य संरक्षण वैज्ञानिक कीर्ति के कारंत ने बताया, हमारे अध्ययन के परिणाम रोचक और चिंताजनक दोनो हैं। दो अलग-अलग विधियों का इस्तेमाल करते हुए हमने पाया कि एक सर्वाधिक अनुकूलनशील जानवर की आबादी घट रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुओं को बचाने के लिए बाघों की तरह इनका संरक्षण भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed